8 बेस्ट म्यूचुअल फंड्स मोबाइल एप्प्स | SIP के लिए बेस्ट एप्प

दोस्तों, अगर आप भी Mutual Fund के लिए best app की तलाश में है तो आप बिल्कुल सही पोस्ट पर हैं। कई निवेशकों को यह चिंता रहती है या उनका सवाल रहता हैं की जिस मोबाइल एप्प से वे म्यूच्यूअल फंड में इन्वेस्टमेंट कर रहे हैं, वह कहीं बंद तो नहीं हो जाएगी या कहीं उनका पैसा लेकर भाग तो नहीं जाएगी।

तो दोस्तों apps के चयन को लेकरआपको घबराने की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं है। ये एप्स आपका पैसा अपने पास कभी भी नहीं रखती। ये एप्स आपका निवेश किया हुआ पैसा सीधा फंड हाउस को भेज देती है। इनका काम एक मध्यस्थ की तरह रहता है।

वैसे Mutual Funds में इन्वेस्टमेंट करने के कई तरीके हैं परंतु आज हम सिर्फ मोबाइल एप्स के बारे में ही चर्चा करेंगे। अभी मार्केट में Mutual Funds Investments के लिए बहुत सारी ऐप्स मौजूद है। परन्तु उनमें से SIP के लिए बेस्ट एप्प चुनना मुश्किल काम हो सकता है।

Best App for Mutual Fund in Hindi

इस आर्टिकल में Best Apps for Mutual Funds Investment रैंक वाइज दी गई हैं। फिर भी आप अपनी आवश्यकता के अनुसार किसी एक एप्प का चयन कर सकते हैं। इन मोबाइल एप्स की सहायता से आप अपने म्यूच्यूअल फण्ड से जुड़े सभी कार्य आसानी से बिना किसी ऑफिस विजिट के कर पाएंगे।

SIP के लिए बेस्ट एप्प (Best App for Direct Mutual Funds)

Best Apps for Mutual Funds Investment

[1] Upstox

Upstox काफी लोकप्रिय मोबाइल एप्प हैं जो की बेस्ट म्यूच्यूअल फण्ड एप्प मानी जाती हैं। RKSV सिक्योरिटीज को 2011 में स्थापित किया गया था। जिसे बाद में 2016 में UPSTOX नाम दिया गया।

Upstox रतन टाटा, GVK Davix और कलारी कैपिटल ग्रुप जैसे इन्वेस्टर ग्रुप्स द्वारा समर्थित ब्रोकर हैं। इसलिए इसकी विश्वसनीयता पर सवाल उठाना गलत होगा।

इनकी मोबाइल इन्वेस्टमेंट एप्प से आपको सभी सुविधाएं एक साथ मिल जाती हैं जैसे की डायरेक्ट म्यूच्यूअल फण्ड, स्टॉक्स, ETF, आईपीओ। Upstox के आज के समय में 60 लाख से भी अधिक ग्राहक हैं जो इनकी सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं।

Upstox Features:

  • ये आपको जीरो कमिसन म्यूच्यूअल फण्ड में निवेश की सुविधा ऑफर करता हैं।
  • अपस्टॉक्स के माध्यम से आप ETF, IPO, इंडेक्स फण्ड आसानी से खरीद सकते हैं।
  • Upstox से आप शेयर्स भी खरीद सकते हैं, वो भी न्यूनतम ब्रोकरेज के साथ।
  • इनकी इन्वेस्टमेंट एप्प प्रयोग करने में बहुत आसान हैं।
  • Upstox में अकाउंट खुलवाने का कोई भी शुल्क नहीं हैं।

Upstox के माध्यम से निवेश करने के लिए आपको एक अकाउंट खुलवाना होगा जो की आप नीचे दिए गए लिंक पर जाकर खुलवा सकते हैं।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

UPSTOX A/C

[2] Zerodha Coin

Zerodha Coin मोबाइल एप्लीकेशन और वेब दोनों के फॉर्म में उपलब्ध हैं। इस एप्प में आप आसानी से पैन कार्ड और आधार कार्ड की सहायता से और e-sign की मदद से अकाउंट खोल सकते हैं। म्यूच्यूअल फण्ड में निवेश करने के लिए इस एप्प में भी कोई चार्जेज या शुल्क नहीं हैं।

Zerodha Coin Features:

  • इस एप्प में म्यूच्यूअल फंड के डायरेक्ट और रेगुलर प्लान दोनों में निवेश की सुविधा दी गई हैं।
  • इस एप्प के द्वारा आप म्यूच्यूअल फण्ड स्कीम्स की आपस में तुलना भी कर सकते हैं।
  • Zerodha Coin एप्प में आप SIP, Lump sum, Redeem आसानी से कर सकते हैं।
  • इस प्लेटफार्म से की गई SIP को आप जब चाहे pause (रोक) सकते हैं और इसमें अपनी राशि को घटा-बड़ा सकते हैं।
  • Zerodha Coin का इस्तेमाल करके आप बांड्स, ट्रेज़री बिल्स में भी निवेश कर सकते हैं।
  • जिरोधा आपको 40+ फण्ड हाउस की स्कीम में निवेश की सुविधा देता हैं।
  • इनका कस्टमर सपोर्ट भी बहुत तेज और रेस्पॉन्सिव हैं।

Drawbacksअगर आप Zerodha Coin का इस्तेमाल करना चाहते हो तो आपको पहले Zerodha का Demat अकाउंट खोलना अनिवार्य हैं। अगर आप स्टॉक्स में निवेश करते हो तो ये ऑप्शन आपके लिए एकीकृत पोर्टफोलियो के लिए उचित रहेगा। परन्तु अगर आप Demat अकाउंट नहीं खुलवाना चाहते तो फिर Zerodha Coin आपके लिए नही हैं। क्योंकि यहाँ पर हर वर्ष आपको Demat अकाउंट की फीस देनी होती हैं।

साथ ही इसमें आपके Goal के अनुसार कोई फण्ड सुझाव नहीं दिए जाते।

अंतिम रूप से यह ऐप उन निवेशकों के लिए ही बेस्ट है जो संपूर्ण पोर्टफोलियो जैसे कि शेयर्स, म्यूच्यूअल फंड को एक जगह रखना चाहते हैं। अगर आप एक नए निवेशक है तो Zerodha Coin आपके लिए एक बहुत ही बढ़िया विकल्प हो सकता है। साथ ही सेबी रजिस्टर्ड होने की वजह से इसकी विश्वसनीयता पर भी कोई सवाल नहीं हैं।

इस एप्प में आप यहाँ से अकाउंट बना सकते हैं –

ZERODHA A/C

[3] Angel One App

एंजेल वन भी SIP के लिए बेस्ट एप्प मानी जाती हैं। इसमें भी आपको स्टॉक्स, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सुविधाएँ एक साथ मिल जाती हैं।

आप एंजेल वन में फ्री में अपना अकाउंट बनाकर आसानी से इनके म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं।

Angel One Features:

  • आपको फुल सर्विस ब्रोकरेज सर्विसेज बहुत ही कम ब्रोकरेज पर उपलब्ध करवाता हैं।
  • फ्री में फंड ट्रांसफर की सुविधा।
  • नए कस्टमर्स के लिए ट्रेनिंग की सुविधा उपलब्ध।
  • डायरेक्ट म्यूचुअल फंड में निवेश करने की फ्री सुविधा।
  • शेयर्स और म्युचुअल फंड के लिए फ्री टिप्स ऑफर करता हैं।
  • किसी भी समस्या में RM को कॉल करने की सुविधा मिल जाती हैं।

मेरी राय में एंजेल वन के कोई विशेष ड्राबैक नहीं हैं। इसकी विशेषताओं की वजह से यह एप्प म्यूचुअल फंड के लिए बेस्ट एप्प मानी जा सकती हैं।

इसमें आप यहाँ से फ्री में अपना SIP अकाउंट खुलवा सकते हैं –

Angel One A/C

[4] ET Money App

ये एप्प The Times of India Group की ओर से प्रस्तुत एप्प हैं। यह मोबाइल एप्प न मात्र म्यूच्यूअल फण्ड में इन्वेस्ट की सुविधा देती हैं बल्कि इस पर insurance, deposit, एक्सपेंस मेनेजर की सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। यह एप्प अपने मल्टी फीचर्स के कारण काफी लोकप्रिय हैं।

अगर आप पहली बार म्यूच्यूअल फंड्स में निवेश कर रहे हैं तो आपको पहले KYC करवानी होगी। ET Money App के माध्यम से आप E-Kyc भी करवा सकते हैं। KYC होने के बाद इसमें इन्वेस्टमेंट अकाउंट बनाना होता हैं। इसके बाद आप म्यूच्यूअल फण्ड में इन्वेस्ट कर सकते हैं।

ET Money Features:

  • इस एप्प से आप Direct और Regular Plan दोनों प्रकार की स्कीम्स में निवेश कर सकते हैं। आपको हमेशा डायरेक्ट प्लान में निवेश करना चाहिए, इसमें रिटर्न रेगुलर प्लान की तुलना में ज्यादा होते हैं।
  • ET Money App में सभी में म्यूच्यूअल फंड्स को अलग-अलग केटेगरी में विभाजित किया हुआ हैं, जैसे की इक्विटी, डेब्ट्स, ELSS, हाइब्रिड फंड्स। इससे निवेशक को टॉप परफार्मिंग म्यूच्यूअल फंड्स को चुनने को आसानी रहती हैं। इस एप्प के माध्यम से आपको सभी म्यूच्यूअल फंड्स में निवेश करने की सुविधा मिल जाएगी।
  • इस एप्प के द्वारा म्यूच्यूअल फंड्स में निवेश करने पर कोई चार्ज या शुल्क नहीं हैं।
  • ET Money App के द्वारा आप अपने पुराने इन्वेस्टमेंट को भी ट्रैक कर सकते हैं।
  • यह एप्प आपको अपने बिल्स (Bills) भी ट्रैक करने की सुविधा प्रदान करती हैं।
  • ET Money App को आप प्ले स्टोर और IOS स्टोर दोनों से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके प्ले स्टोर पर 5 मिलियन से भी ज्यादा डाउनलोड हैं और 4.5 स्टार की रेटिंग हैं। इस एप्प को आप यहाँ से डाउनलोड कर सकते हैं। – ET Money App Download

DrawbackET Money की एप्प की कस्टमर सपोर्ट में थोड़ी सुधार की आवश्यकता हैं। नए निवेशकों के लिए इस एप्प का इंटरफ़ेस समझना थोड़ा मुश्किल हो सकता हैं।

[5] Groww App

भारतीय स्टॉक मार्केट में Groww App ने तेजी से अपनी एक अलग पहचान बनाई हैं। Groww App को 2016 में स्थापित किया गया था। इसका हेडक्वार्टर बेंगलुरु में स्थित हैं। इस एप्प में म्यूच्यूअल फंड्स और स्टॉक में के लिए आप पेपरलेस ऑनलाइन अकाउंट खुलवा सकते हैं।

Groww App Features:

  • इस एप्प के माध्यम से आप म्यूच्यूअल फंड्स, स्टॉक और गोल्ड में निवेश कर सकते हैं। म्यूच्यूअल फंड्स इन्वेस्टमेंट के तहत आप SIP और लम सम दोनों में निवेश कर सकते हैं।
  • यह एप्प आपको रेगुलर प्लान के साथ-साथ डायरेक्ट प्लान में निवेश की भी सुविधा देता है।
  • Groww App में ऑनलाइन रिडेम्पशन, STP, SWP की सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। इसमें आप ऑनलाइन ही किसी पुरानी स्कीम से नई स्कीम में स्विच कर सकते हैं। साथ ही आप किसी रेगुलर स्कीम से डायरेक्ट प्लान में भी स्विच कर सकते हैं।
  • इस ऐप में आप आसानी से अपने पुराने म्यूच्यूअल फंड इन्वेस्टमेंट को भी ट्रैक कर सकते हैं।
  • इस एप्प को इस्तेमाल करने का कोई भी शुल्क इस कंपनी द्वारा नहीं लिया जाता हैं।
  • Groww एप्प में भुगतान का लिए UPI और नेट बैंकिंग की सुविधा उपलब्ध हैं।
  • इस एप्प में Demat अकाउंट की सुविधा भी हैं।

इस ऐप की खास बात है कि आप इसमें म्यूच्यूअल फंड के साथ-साथ स्टॉक्स में भी निवेश कर सकते हैं जिससे कि आपका इन्वेस्टमेंट एक जगह रह सकता है। यह एक यूजर फ्रेंडली एप्प हैं जो आपके म्यूच्यूअल फण्ड इन्वेस्टमेंट के लिए बेस्ट हो सकती हैं।

Groww app के प्ले स्टोर पर 10 मिलियन से भी ज्यादा डाउनलोड हैं साथ ही में इसकी 4.3 स्टार की रेटिंग भी हैं। यहाँ से इस एप्प को डाउनलोड करे – Groww App Downlaod

इस एप्प पर आप ऑनलाइन कस्टमर एग्जीक्यूटिव से चैट भी कर सकते हैं। अगर आप चाहे तो सीधे उनके कस्टमर केयर 9108800604 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

[6] My CAMS App

म्यूच्यूअल फण्ड में इन्वेस्टमेंट के लिए My Cams app भी एक विश्वसनीय एप्प मानी जाती हैं। यह एक purely म्यूच्यूअल फण्ड निवेश से सम्बंधित एप्प हैं। इस एप्प का इंटरफ़ेस बहुत ही सरल हैं जिसे एक नए निवेशक द्वारा भी आसानी से समझा जा सकता हैं।

My Cams app Features:

  • इस एप्प के माध्यम से आप डायरेक्ट और रेगुलर दोनों प्रकार की म्युचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं।
  • इस एप्प के द्वारा फण्ड स्विच, रिडीम, SIP, Lump sum, SWP (सिस्टेमेटिक विथड्रावल प्लान) सभी म्यूच्यूअल फंड से संबंधित ट्रांजैक्शन आसानी से किए जा सकते हैं। इसमें आप सिर्फ पैन कार्ड नंबर डालकर अपने पुराने इन्वेस्टमेंट को भी ट्रैक कर सकते हैं।

Drawbacks – My CAMS App वर्तमान में बस 17 फण्ड हाउस (AMC) में ही निवेश की सुविधा प्रदान करती हैं। अगर आपको इन 17 फण्ड हाउस के अतिरिक्त किसी फण्ड हाउस में निवेश करना हैं तो आपके My Cams सही विकल्प नहीं होगा।

इस एप्प में कोई भी फण्ड सजेशन नहीं मिलता हैं। अगर आपको पता है की आपको किस फण्ड में निवेश करना हैं तो ठीक हैं वरना नए निवेशक को फंड्स चुनने में समस्या हो सकती हैं।

माय कैम्स एप्प के प्ले स्टोर पर एक मिलियन से भी ज्यादा डाउनलोड हैं और 4.4 स्टार की रेटिंग है। इस ऐप को आप यहां से डाउनलोड कर सकते हैं – My CAMS App

which app is best for direct mutual fund investment

[7] Kuvera Personal Fin. App

यह सेबी पंजीकृत एप्प Arevuk Advisory Service Pvt. Ltd द्वारा लांच की गई मोबाइल एप्प हैं। Kuvera एप्प भी एक मल्टी फीचर एप्प  हैं। इस एप्प में ऑनलाइन KYC की सुविधा भी दी गई हैं। Kuvera का टाई-अप लगभग सभी फण्ड हाउस के साथ हैं जिससे आप अपनी पसंद के म्यूच्यूअल फण्ड में निवेश कर सकते हैं।

WhatsApp Join Now
Telegram Join Now

यह एप्प म्यूच्यूअल फंड्स में इन्वेस्ट करने के लिए एक बेहतरीन मोबाइल एप्प हैं जिसमे Mutual Fund investment का कोई भी शुल्क नहीं हैं।

Kuvera App Features:

  • इस एप्प के द्वारा आप अपने Goal के मुताबिक म्यूच्यूअल फंड्स में इन्वेस्ट कर सकते हो। आपके Goal के अनुसार ही ये आपको फण्ड सजेशन देती हैं। जो नए निवेशकों ले लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकता हैं।
  • इस ऐप में भी आपको डायरेक्ट और रेगुलर प्लान चुनने का विकल्प मौजूद हैं।
  • Kuvera App  द्वारा निवेशक ऑनलाइन ही SIP, Lump sum, STP, SWP कर सकते हैं।
  • इस मोबाइल एप्लीकेशन के मल्टी फीचर्स में Loan एप्लीकेशन, गोल्ड में निवेश के विकल्प भी हैं। जिनका उपयोग आप लोन अप्लाई करने में और गोल्ड में निवेश करने में कर सकते हैं।
  • आप इसमें अपने पुराने म्यूच्यूअल फण्ड इन्वेस्टमेंट को भी ट्रैक कर सकते हैं।
  • Kuvera App में फैमिली अकाउंट और Loan against Mutual Fund की सुविधाएं भी ली जा सकती हैं।

इस मोबाइल ऐप का कस्टमर सपोर्ट बहुत ही रेस्पॉन्सिव है जो इसे अन्य एप्स के मुकाबले इसे बेहतर बनाता हैं। इस एप्लीकेशन की प्ले स्टोर पर 4.4 स्टार की रेटिंग हैं और 5 लाख से ज्यादा डाउनलोड हैं। Kuvera App Downlaod

[8] Paytm Money App

म्यूच्यूअल फंड इन्वेस्टमेंट एप्स में अंतिम ऐप है पेटीएम मनी। यह ऐप One97 communications के द्वारा मार्केट में उपलब्ध करवाई गई है। यह एप्प एक मल्टी फीचर एप्प हैं। इसमें आप ऑनलाइन अकाउंट खोलकर निवेश शुरू कर सकते हैं।

Paytm Money Features:

  • इस एप्प के द्वारा आप अपने पुराने म्यूच्यूअल फंड इन्वेस्टमेंट को आसानी से ट्रैक कर सकते हैं।
  • यह एप्प भी अन्य प्लेटफॉर्म्स की भांति डायरेक्ट प्लान और रेगुलर प्लान में निवेश का विकल्प देती है।
  • इसमें आप SIP शुरू कर सकते हैं और उसे जब चाहे pause कर सकते हैं। साथ में आप SIP को घटा-बढ़ा भी सकते हैं।
  • मल्टी फीचर एप्प होने के कारण आप इसमें NPS और गोल्ड में भी निवेश कर सकते हैं।
  • यह एप्प आपको Demat अकाउंट खोलने का ऑप्शन भी देता हैं।

DrawbacksPaytm Money में STP, SWP की सुविधा उपलब्ध नहीं हैं। साथ में यह अभी के समय में फण्ड स्विच का विकल्प भी नहीं देता हैं।

इनके कस्टमर सपोर्ट में भी सुधार की आवश्यकता हैं।

Paytm Money यहाँ से डाउनलोड करे। – Paytm Money App

निष्कर्ष

दोस्तों, आज मैंने आपसे मार्केट में उपलब्ध Best App for Mutual Funds Investment के बारे में चर्चा की। आप इनमें से कोई भी एक मोबाइल एप्प की सहायता से अपना Mutual Fund investment कर सकते हैं।

अगर आपको इन एप्प्स के बारे में कोई भी सवाल हो तो हमें कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं।

और हां, आपको ये आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे।

ये भी पढ़े –

5/5 - (2 votes)

नमस्कार दोस्तों ! मैं राज कुमार बैरवा पूंजी गाइड ब्लॉग का फाउंडर हूँ। मैं पूंजी गाइड ब्लॉग पर शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड, पर्सनल फाइनेंस से सम्बंधित जानकारियां शेयर करता हूँ।

Leave a Reply

Punji Guide