सबसे ज्यादा बोनस देने वाले शेयर | बोनस देने वाले शेयर 2023

कई निवेशकों को बोनस देने वाले शेयर काफी पसंद आते हैं। बोनस शेयर से आपके पास में शेयर्स को संख्या में इजाफ़ा होता हैं जिससे आपको अधिक डिविडेंड प्राप्त होता हैं। साथ ही भविष्य में अधिक फायदा होने की उम्मीद होती हैं।

बोनस शेयर क्या होता हैं वो तो आप जानते ही होंगे।

जब कोई कंपनी अपने वर्तमान शेयर होल्डर्स को रिवॉर्ड के रूप में एक निश्चित अनुपात में अतिरिक्त शेयर देने की घोषणा करती हैं तो वो बोनस इशू कहलाता हैं। जो शेयर बोनस के रूप में अतिरिक्त दिए जाते हैं बोनस शेयर कहलाते हैं।

आज इस आर्टिकल में हम सबसे ज्यादा बोनस देने वाले शेयर 2023 की बात करेंगे। साथ ही हम आल टाइम सबसे अधिक बार बोनस शेयर देने कंपनीज की भी चर्चा करेंगे।

सबसे ज्यादा बोनस देने वाले शेयर 2023

sabse jyada bonus dene wale share

चलिए एक-एक करके उन सभी कंपनीज को देख लेते हैं जिन्होंने अपने निवेशकों को सबसे ज्यादा बोनस शेयर इशू किये हैं।

1. Infosys Ltd

सबसे ज्यादा बोनस देने वाले शेयर की लिस्ट में सबसे पहले IT जायंट इंफोसिस का नाम आता हैं।

सन 2000 के बाद से, इस कंपनी ने अपने शेयरधारकों को पांच बार बोनस शेयर जारी किए हैं। इंफोसिस ने 2004 को छोड़कर, जहां बोनस शेयर का प्रस्तावित अनुपात 3:1 था। बाकी सभी बार 1:1 में बोनस शेयर अनुपात का पालन किया है।

इसका मतलब यह है कि प्रत्येक शेयर होल्डर जिसके पास एक शेयर हैं उसे एक अतिरिक्त शेयर प्राप्त होगा। हालाँकि, बोनस शेयर से कुल निवेश की राशि नहीं बदलती है क्योंकि स्टॉक की कीमत भी उसी अनुपात में विभाजित हो जाती है।

इंफोसिस ने नवीनतम बोनस इश्यू 2018 में किया गया था। उस समय भी कंपनी ने 1:1 का बोनस इश्यू घोषित किया था।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

इंफोसिस कंपनी भारत की तीसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी है जिसके कुल कर्मचारियों की संख्या 2,40,000 से अधिक है।

2. Motherson Sumi Systems Ltd

ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी मदरसन सुमि का नाम भी सबसे ज्यादा बोनस देने वाले शेयर की लिस्ट में शुमार हैं। जब से ये कंपनी शेयर बाज़ार में लिस्ट हुई हैं तब से ये लगातार नियमित अंतराल पर अपने निवेशकों को बोनस शेयर दे रही हैं।

मदरसन सुमि का कई वर्षों से बोनस शेयर देने का रिकॉर्ड रहा हैं। इस कंपनी ने रिकॉर्ड 9 बार बोनस शेयर जारी किये हैं।

संवर्धन मदरसन लिमिटेड मुख्य रूप से ऑटोमोबाइल सेक्टर की जरूरतों को पूरा करती है। पिछले कुछ वर्षों में कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो का विस्तार किया हैं। जिसमें उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला जैसे रियर-व्यू मिरर, बंपर, डैशबोर्ड और डोर ट्रिम्स, एचवीएसी सिस्टम और रबर घटक शामिल है।

3. Wipro Ltd.

सबसे ज्यादा बोनस देने वाले शेयर में अगला एक IT दिग्गज विप्रो लिमिटेड हैं। विप्रो ने अपने शुरुवात से अब तक 13 बार बोनस शेयर घोषित किया हैं।

कंपनी ने नवीनतम पेशकश 2019 में थी, जहां कंपनी ने अपने शेयरधारकों को 1:3 के अनुपात में बोनस शेयर दिया था। इसका मतलब है कि प्रत्येक 3 शेयरों के लिए शेयर धारकों को एक अतिरिक्त शेयर मिला था।

विप्रो भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनियों में से एक है। ये कंपनी वित्तीय, विनिर्माण और हाई-टेक क्षेत्रों में ग्राहकों को सेवा प्रदान करती है।

लम्बे समय में कंपनी ने अपने निवेशकों को बहुत ही अच्छे रिटर्न्स बनाकर दिए हैं। उम्मीद की जा सकती हैं की ये IT दिग्गज आने वाले वर्षों में भी अपने निवेशकों के लिए एक अच्छी बेट साबित होगा।

4. ITC Ltd

यदि सबसे ज्यादा बोनस देने वाले शेयर 2023 में देखे तो ITC Ltd भी इस सूची में अव्वल रहता हैं। ITC देश की एक दिग्गज कंपनी हैं और सिगरेट बिज़नेस में मार्केट लीडर हैं। साथ ही कंपनी FMCG सेक्टर में भी काफी तेजी से ग्रो कर रही हैं।

इस तरह कंपनी अभी के समय अलग-अलग सेग्मेंट्स में अपने बिज़नेस का निरंतर विस्तार कर रही हैं।

2005 से 2016 तक, ITC ने अपने शेयरहोल्डर्स को 3 बार बोनस शेयर से पुरस्कृत किया है। कंपनी का पिछला बोनस ऑफर 2016 में था जब आईटीसी ने 1:2 के अनुपात में बोनस स्टॉक दिया था। अभी तक ITC कंपनी अपने अंशधारकों को 7 बार बोनस इशू कर चुकी है।

ये कंपनी बोनस के साथ-साथ में बहुत ही अच्छे डिविडेंड का भी भुगतान करती हैं। 

5. GAIL India

गेल (इंडिया) लिमिटेड भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के स्वामित्व में एक केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है।

कंपनी प्राकृतिक गैस, तरल हाइड्रोकार्बन, तरलीकृत पेट्रोलियम गैस संचरण, पेट्रोकेमिकल, शहर गैस वितरण, सौर और पवन सहित नवीकरणीय ऊर्जा, अन्वेषण और उत्पादन, पेट्रोकेमिकल्स, गेलटेल और बिजली उत्पादन जैसे कार्यों में संलग्न हैं।

गेल कंपनी को भारत सरकार द्वारा 1 फरवरी 2013 को महारत्न का दर्जा दिया गया था।

गेल ने 2008 से 2022 के बीच 5 बार बोनस शेयर जारी किए हैं। इस कम्पनी द्वारा बोनस स्टॉक की हालिया पेशकश सितंबर 2022 में की थी। इस समय कम्पनी ने अपने शेयरधारकों के लिए 1:2 में बोनस जारी किया था।

6. Larsen & Toubro Ltd

ये कंपनी इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन के कार्यों में संलग्न हैं जो की भारत की दिग्गज कंपनीयों में से एक है। Larsen & Toubro की घरेलू और इंटरनेशनल दोनों में एक मजबूत पकड़ हैं।

L&T Share ने अपने शेयर धारकों को लम्बे समय में काफी अच्छी रिटर्न बनाकर दिए हैं।

अब तक ये कंपनी लगभग 10 बार बोनस शेयर इशू कर चुकी है।

Join Whats App Group For Updates

7. Castrol India Ltd

कैस्ट्रोल इंडिया लिमिटेड एक ऑटोमोटिव और इंडस्ट्रियल लुब्रिकेंट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है। कैस्ट्रॉल इंडिया भारतीय स्नेहक बाजार में ऑटोमोटिव और इंडस्ट्रियल लुब्रिकेंट्स का दूसरी सबसे बड़ी निर्माता कंपनी है। इसकी समग्र भारतीय लुब्रिकेंट्स बाजार में लगभग 20% की बाजार हिस्सेदारी है।

Castrol India कंपनी बोनस शेयर इशू करने के मामले में काफी आगे है। यदि इस कंपनी की बोनस हिस्ट्री पर नजर डाले तो ये लगातार अपने शेयरधारको को बोनस शेयर देती आ रही है।

अब तक ये कंपनी लगभग 10 बार बोनस शेयर इशू कर चुकी है।

8. TCS

सबसे ज्यादा बोनस देने वाले शेयर 2023 में अगला स्थान प्रसिद्ध दिग्गज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज है। इस कंपनी ने 2006 से 2018 तक 3 बार बोनस शेयर जारी किए हैं।

इस आईटी कंपनी ने 2018 में लेटेस्ट 1:1 में बोनस शेयर जारी किये थे।

9. Indian Oil Corporation

बोनस देने के मामले में नौवें नंबर पर तेल की दिग्गज कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन हैं। इस कंपनी ने 1994 से कुल 7 बार अपने शेयरहोल्डर्स को बोनस शेयर दिया है। 2022 में कंपनी ने 1:2 में बोनस शेयर घोषित किया गया था।

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के स्वामित्व में एक भारतीय केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

इंडियन ऑयल 2022 तक दुनिया के सबसे बड़े निगमों की फॉर्च्यून ग्लोबल 500 की सूची में 142वें स्थान पर काबिज़ है।

10. Oil and Natural Gas Corporation (ONGC)

सबसे ज्यादा बोनस देने वाले शेयर 2023 की सूची में अंतिम नंबर पर लोकप्रिय कंपनी ONGC शामिल है।

इस कंपनी ने 2006 से अपने हितधारकों को बोनस शेयरों के साथ कुल 3 बार पुरस्कृत किया है। ONGC का पिछला बोनस शेयर 2016 में 1:2 के अनुपात में घोषित किया गया था।

क्या बोनस शेयर देने वाले शेयर ख़रीदने चाहिए?

कुछ निवेशक सिर्फ उन शेयर्स में निवेश करना पसंद करते हैं जो की निरंतर रूप से बोनस शेयर घोषित करते रहते हैं। लेकिन सिर्फ बोनस शेयर देखकर ही शेयर खरीदना एक गलत रणनीति होती हैं।

WhatsApp Join Now
Telegram Join Now

कभी भी आपको सिर्फ बोनस शेयर देखकर स्टॉक नहीं खरीदना चाहिए। अधिकांश मामलों में PSU कंपनीज बोनस शेयर जारी करती हैं। हम सब जानते हैं की अधिकतर PSU कंपनीज ने लॉन्ग टर्म में अच्छे रिटर्न नहीं बनाकर दिए हैं।

यदि आप अच्छे स्टॉक चुनना चाहते हैं तो आप शेयर कैसे चुने का आर्टिकल जरूर पढ़ें।

FAQ:

  1. 1:1 बोनस शेयर अनुपात क्या है?

    1:1 में बोनस शेयर इशू का मतलब हैं की जिस भी शेयरहोल्डर के पास में एक शेयर रहेगा उसे एक अतिरिक्त शेयर बोनस के रूप में मिलेगा।

  2. क्या बोनस शेयर अच्छा है?

    बोनस शेयर से तुरंत तो कोई विशेष फायदा नहीं होता। लेकिन दीर्घकाल में डिविडेंड और ज्यादा संख्या में शेयर होने से अधिक फायदा हो सकता हैं।

  3. बोनस शेयरों का हकदार कौन है?

    बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट के ऊपर जिस भी शेयरहोल्डर के पास शेयर होंगे वो सब बोनस शेयर के हक़दार होंगे।

  4. हम बोनस शेयर कब बेच सकते हैं?

    जब बोनस शेयर आपके डीमैट अकाउंट में क्रेडिट हो जाते हैं उसके बाद आप उन्हें बेच सकते हैं।

निष्कर्ष – सबसे ज्यादा बोनस देने वाले शेयर

बोनस शेयर देखने सुनने में तो काफी अच्छा लगता ही हैं साथ ही ये आपको लॉन्ग टर्म में अच्छा डिविडेंड और मूल्य में बढ़ोतरी का भी फायदा देता हैं। 

लेकिन मेरी राय में आपको कभी भी सिर्फ बोनस शेयर देखकर निवेश नहीं करना चाहिए। वैसे भी बोनस शेयर के बाद में शेयर प्राइस उसी अनुपात में कम हो जाती हैं तो प्राइस से तो वैसे ही आपको फ़ायदा नहीं होता हैं। 

तो आज आपने इस पोस्ट में जाना की सबसे ज्यादा बोनस देने वाले शेयर 2023 कौनसे हैं। 

यदि आपको ये जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे सोशल मीडिया नेटवर्क्स पर जरूर शेयर करें, जिससे वे भी इस जानकारी का फायदा उठा सकें। 

ये भी पढ़ें:

5/5 - (6 votes)

नमस्कार दोस्तों ! मैं राज कुमार बैरवा पूंजी गाइड ब्लॉग का फाउंडर हूँ। मैं पूंजी गाइड ब्लॉग पर शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड, पर्सनल फाइनेंस से सम्बंधित जानकारियां शेयर करता हूँ।

Leave a Reply

Punji Guide