3 बेस्ट इलेक्टिक स्टॉक्स निवेश करने के लिए (2024)

मुझे पक्का विश्वास हैं की आप भी इस सवाल के जवाब की तलाश में होंगे की कौनसे बेस्ट EV शेयर हैं जिनमें भविष्य के लिए निवेश किया जा सकता हैं। इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्टर में ग्रोथ की संभावनाएं देखते हुए ये सवाल वाजिब भी हैं।

आज हम 3 Best EV Stocks के बारें में ही बात करेंगे जिनमें आप भविष्य के हिसाब से निवेश कर सकते हैं।

Electric Vehicle इंडस्ट्री की भारत में संभावनाएं

Best EV Stock in India to invest

आज के समय में सभी एक्सपर्ट EV स्टॉक्स के बारें में ही बात कर रहें हैं। ऐसा इसलिए की भारत सरकार और जनता ग्रीन रेवोलुशन को लेकर प्रतिबद्ध हैं। सरकार ग्रीन मोबिलिटी के तहत अगले एक दशक में सम्पूर्ण व्हीकल सेगमेंट को इलेक्ट्रिक करने की योजना बना रही हैं।

भारत में व्हीकल सेक्टर काफी बड़ी इंडस्ट्री हैं जिसमें आने वाले समय में भारी Cash Inflow की उम्मीद हैं। इलेक्ट्रिक सेगमेंट के इलेक्ट्रिक कार, स्कूटर, बाइक और कॉम्पोनेन्ट बैटरी सभी में बूम की गुंजाइश हैं।

साथ ही सभी व्हीकल निर्माण और कॉम्पोनेन्ट निर्माण से जुडी कंपनियां Electric Vehicle की प्रतिस्पर्धा में टिके रहने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Best EV Stocks in India to Invest in Hindi

यहाँ हम Top EV Stocks की बात करेंगे जिनमें आने वाले समय में तेजी के आसार हैं। साथ ही जो निवेशकों को अच्छा पैसा बनाकर देने की क्षमता रखते हैं।

1. टाटा मोटर्स (Tata Motors)

टाटा मोटर्स देश की सबसे बड़ी और लीडिंग ऑटोमोबाइल कंपनी हैं। टाटा मोटर्स का ग्लोबल नेटवर्क बहुत बड़ा हैं।

इस कंपनी ने इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में सर्वाधिक रुचि दिखाई हैं। डोमेस्टिक मार्केट में कंपनी अधिक से अधिक मार्केट शेयर कैप्चर करने का प्रयास कर रही हैं। हाल ही में टाटा मोटर्स ने अपने 10,000 वें इलेक्ट्रिक ग्राहक को ऑनबोर्ड किया हैं। इसका मतलब हैं की कंपनी ने EV सेगमेंट की भारी सम्भवनाओं को देखते हुए उसके अनुसार कार्य करना शुरू कर दिया हैं। टाटा मोटर्स कार, ट्रक, बस, वैन, हैवी कार को produce करती हैं।

टाटा मोटर्स का मार्केट कैपिटलाइजेशन एक लाख करोड़ से अधिक हैं। कंपनी ने पिछले वर्ष अपने नुकसान (loss) का काफी कम किया हैं जो कंपनी के पटरी पर आने के संकेत हैं।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Positives –

  • कंपनी के प्रमोटर्स ने पिछले 2 वर्ष में अपनी हिस्सेदारी लगभग 5% से बढ़ाई हैं जिससे प्रमोटर होल्डिंग 46.41% तक पहुंच गई हैं। इसका अर्थ हुआ की कंपनी के प्रमोटर कंपनी के भविष्य को लेकर आशान्वित हैं।
  • कंपनी के पास इलेक्ट्रिक व्हीकल के उत्पादन के लिए एक मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर हैं।

Negatives –  

  • टाटा मोटर्स के ऊपर लगभग ₹ 21,748.72 Cr. का कर्जा हैं। लेकिन कंपनी के मैनेजमेंट अगले तीन वर्ष में डेब्ट फ्री होने को लेकर आश्वस्त हैं।
  • कंपनी के मैनजमेंट ने बताया हैं की कंपनी के पास आगामी दो तिमाही में सेमीकंडक्टर्स की कमी रहने वाली हैं। इससे कंपनी की उत्पादन क्षमता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। हालाँकि ये लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए स्टॉक को सस्ते दाम पर खरीदने का अवसर हो सकता हैं।

पिछले कुछ वर्षों में टाटा मोटर्स मंदी के दौर से गुजरा हैं। इस वजह से कंपनी का शेयर प्राइस मार्च 2020 में मात्र ₹63 चला गया था। परन्तु इलेक्ट्रिक सेक्टर की दौड़ में सबसे आगे होने के कारण निवेशकों के लिए टाटा मोटर्स आगामी कुछ वर्षों में एक अच्छी बेट साबित हो सकता हैं।

2. टाटा पॉवर (Tata Power)

Best EV Stocks in India में टाटा पावर का नाम अवश्य होगा। टाटा पॉवर, टाटा ग्रुप की ही एक कंपनी हैं। ये कंपनी एक इंटीग्रेटेड पावर कंपनी हैं जो की पावर जनरेशन, ट्रांसमिशन, पावर ट्रेडिंग बिज़नेस में काम कर रही हैं।

ये कंपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल के सेक्टर में आपकी चॉइस हो सकती हैं। रणनीति के तहत टाटा मोटर्स इलेक्ट्रिक व्हीकल बेचेगा जबकि टाटा पॉवर इन व्हीकल्स की चार्जिंग के लिए इंफ्रास्ट्रकचर तैयार करेगा। टाटा पॉवर रिन्यूएबल एनर्जी के बिज़नेस में है जो EV चार्जिंग स्टेशन को बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

कंपनी ने अगस्त 2017 में ही अपना पहला पब्लिक चार्जिंग स्टेशन लांच कर दिया था। वर्तमान में कंपनी के पास में 92 अलग-अलग शहरों में 600 चार्जिंग स्टेशन हैं। कंपनी ने चार्जिंग स्टेशन को ढूंढने के लिए एक मोबाइल एप्प भी लांच किया हैं।

इसके लिए टाटा पॉवर का मैनेजमेंट अग्रेसिव तरीक़े से चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने पर काम भी कर रहा हैं। वर्तमान में देश में जितने भी चार्जिंग स्टेशन हैं उसका लगभग 53% हिस्सा टाटा पॉवर के पास हैं।

टाटा पॉवर सभी प्रकार के सेगमेंट में चार्जिंग accessories के लिए काम कर रही हैं जैसे –

  • EV पब्लिक चार्जिंग
  • Captive Charging
  • होम चार्जिंग
  • वर्कप्लेस चार्जिंग

Positives –

  • पिछले दो वर्ष में कंपनी की प्रमोटर होल्डिंग 33% से बढ़कर 46.86% तक पहुंच गई हैं।
  • आने वाले समय में चार्जिंग स्टेशन का अधिकांश मार्किट शेयर कैप्चर करने की उम्मीद।

Negatives – 

  • कंपनी के ऊपर ₹ 15,189.05 Cr. की कंटिंजेंट लायबिलिटी हैं।
  • साथ ही टाटा पॉवर ₹ 20,551.76 Cr. के कर्ज के बोझ तले दबा हैं।

3. महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra)

महिंद्रा एंड महिंद्रा एक ऑटो मेकर कंपनी हैं जिसका बिज़नेस कई अलग-अलग सेक्टर्स में फैला हुआ हैं। इसके कंसोलिडेटेड बिज़नेस में टेक महिंद्रा, महिंद्रा लॉजिस्टिक, महिंद्रा फाइनेंस शामिल हैं। कंपनी मुख्य रूप से पैसेंजर व्हीकल और ट्रैक्टर्स का निर्माण करती हैं। पैसेंजर व्हीकल में महिंद्रा एंड महिंद्रा का लगभग 7.1% का मार्केट शेयर हैं।

यह कम्पनी 2001 में ही अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लेकर आई थी जिसका नाम था महिंद्रा रीवा। इसका मतलब की कंपनी ने पहले से ही इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट के ऊपर फोकस करना शुरू कर दिया था। इसके अतिरिक्त कंपनी 5 अन्य इलेक्ट्रिक व्हीकल का निर्माण कर रही हैं।

हाल ही में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बेंगलुरु में इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए अपना रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेण्टर भी स्थापित किया हैं।

वर्तमान में कंपनी का मार्केट कैप एक लाख करोड़ से अधिक हैं। कंपनी के ऊपर ₹ 7,666.81 Cr. का डेब्ट हैं। पिछले कुछ समय में कंपनी ने अपने डेब्ट को काफी घटा लिया हैं।

Positives –

  • कंपनी पहले से ही इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण को लेकर कार्यरत हैं।
  • महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रेक्टर सेगमेंट में लगभग 40%, लाइट कमर्शियल व्हीकल में 47% और पिक-अप सेगमेंट में 62% का मार्केट शेयर हैं।

Negatives – 

  • पैसेंजर व्हीकल में महिंद्रा एंड महिंद्रा का लगभग 7.1% का ही मार्केट शेयर हैं जो की सबसे प्रमुख सेगमेंट हैं। कम मार्केट शेयर थोड़ा चिंता का विषय हैं।

निष्कर्ष – Best EV Stock in India

इलेक्ट्रिक व्हीकल इंडस्ट्री भारत में आने वाले समय में काफी बूम करने वाली हैं। कुछ एक्सपर्ट की मानें तो इस सेक्टर में 40% तक का उछाल आ सकता है। इसलिए कई निवेशक इस सेक्टर के स्टॉक्स में निवेश करने की योजना भी बना रहे हैं और अलग-अलग स्टॉक्स में निवेश कर भी रहे हैं।

देखा जाए तो यह सेक्टर अभी शुरुआती दौर में है जिसकी वजह से इसमें बहुत ज्यादा ग्रोथ की संभावनाएं भी है। इसीलिए सही संभावनाओं को पहचान कर अभी से निवेश करना फायदेमंद हो सकता है।

डिस्क्लेमर – यह सभी स्टॉक्स बस आपकी जानकारी हेतु बताये गए हैं ये कोई निवेश सलाह नहीं हैं। कोई भी निवेश करने से पहले अपने फाइनेंसियल एडवाइजर से सलाह लें या स्वयं अच्छी तरह से रिसर्च करें।

ये भी पढ़े – 

5/5 - (1 vote)

नमस्कार दोस्तों ! मैं राज कुमार बैरवा पूंजी गाइड ब्लॉग का फाउंडर हूँ। मैं पूंजी गाइड ब्लॉग पर शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड, पर्सनल फाइनेंस से सम्बंधित जानकारियां शेयर करता हूँ।

1 thought on “3 बेस्ट इलेक्टिक स्टॉक्स निवेश करने के लिए (2024)”

Leave a Reply

Punji Guide