टाटा का सबसे सस्ता शेयर 2023: टाटा ब्रांड सुनते ही लोगों में स्वतः ही विश्वास पैदा हो जाता हैं। पुराने निवेशक, नए निवेशक सभी टाटा की कंपनियों में निवेश करना पसंद करते हैं।
यहाँ तक की आपने हर्षद मेहता की वेब सीरीज में एक बहुचर्चित डायलॉग तो सुना ही होगा:
लेकिन भारतीय स्टॉक मार्केट में टाटा ग्रुप के लगभग 17 शेयर लिस्टेड हैं। उनमें से टाटा का सबसे सस्ता शेयर चुनना एक नए निवेशक के लिए कठिन कार्य हो सकता हैं।
दोस्तों, आपको अपनी मेहनत की कमाई सोच-समझकर निवेश करनी चाहिए जिससे आपको कम से कम नुकसान तो न हो। आज इस आर्टिकल में आपको मैं बताऊंगा की टाटा का सबसे सस्ता शेयर कौनसा हैं जिसमें निवेश किया जा सकता है।
आर्टिकल शुरू होने से पहले मैं एक बात क्लियर कर देना चाहता हूं कि कोई भी स्टॉक उसकी प्राइस के अनुसार सस्ता या महंगा नहीं होता। अगर आप सिर्फ शेयर प्राइस देखकर किसी स्टॉक में निवेश करना चाहते हैं तो मेरी राय में यह आपका बहुत गलत निर्णय होगा।
टाटा के सबसे शेयर लिस्ट वाइज निम्नानुसार हैं :
# Tayo Rolls Ltd
इस कंपनी का स्टॉक आज के समय में टाटा का सबसे सस्ता शेयर हैं। Tayo Rolls का शेयर आपको ₹100 के नीचे मिल जायेगा। ये कंपनी टाटा स्टील की एक सब्सिडियरी कंपनी हैं जिसका हेडक्वार्टर जमशेदपुर में स्थित हैं।
Tayo Rolls भारत की सबसे बड़ी रोल्स उत्पादक कंपनियों में से एक हैं। ये कंपनी अपने रोल्स स्टील प्लांट्स, रबर टेक्सटाइल, फ़ूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज को सप्लाई करती हैं।
ये कंपनी एक स्मॉल कैप कंपनी हैं जिसका वर्तमान में मार्केट कैप ₹100 करोड़ के नीचे हैं। टाटा की ये कंपनी एक लॉस मेकिंग कंपनी हैं जिसके फाइनेंसियल बहुत ही ज्यादा ख़राब हैं।
इस कंपनी में बहुत ही ज्यादा रिस्क मौजूद हैं। इसलिए आपको इस प्रकार के व्यापार में सोच-समझकर ही निवेश करना चाहिए।
ये भी पढ़े:
# Rallis India Ltd.
टाटा का सबसे सस्ता शेयर की सूची में दूसरा शेयर है Rallis India Ltd. ये कंपनी टाटा केमिकल की एक सब्सिडियरी कंपनी हैं।
ये कंपनी कीटनाशक और कृषि रसायन के क्षेत्र में काम करती हैं। ये कंपनी भी एक स्मॉल कैप कंपनी हैं जिसका मार्केट कैप ₹4,000 करोड़ के आस-पास हैं।
Rallis India का शेयर वर्तमान में आपको ₹210 के आस-पास मिल जायेगा। अंतिम पांच वर्षों का कंपनी का ROE और सेल्स ग्रोथ ठीक-ठाक हैं। कंपनी एक प्रॉफिट मेकिंग कंपनी हैं।
Rallis India Ltd. एक बढ़िया स्थापित कंपनी हैं जिसकी रिस्क प्रोफाइल भी बढ़िया हैं। साथ ही कंपनी एक वर्चुअली डेब्ट फ्री कंपनी भी हैं।
मिस्टर राकेश झुनझुनवाला भी इस कंपनी में निवेशित हैं।
# Tata Coffee Ltd.
ये कंपनी कॉफ़ी और चाय सम्बंधित प्रोडक्ट बनती हैं जो की टाटा कंस्यूमर की एक सब्सिडियरी कंपनी हैं। इस कंपनी का मार्केट कैप ₹4,000 करोड़ के करीब हैं।
Tata Coffee दक्षिण भारत में 19 कॉफ़ी एस्टेट्स की मालिक है। जो की कर्नाटक के चिकमगलूर, कोडागु और हासन जिलों में और तमिलनाडु के वालपराई जिले में फैली हुई है। टाटा कॉफी दुनिया की सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड कॉफी बागान कंपनी है।
ये कंपनी अपने सभी प्रोडक्ट सेग्मेंट्स में प्रोडक्शन से लेकर ट्रेडिंग और डिस्ट्रीब्यूशन तक सभी काम करती है। इसकी वजह से कंपनी अपने प्रोडक्ट की क्वालिटी को मेन्टेन तो करती ही हैं और अपने प्रोडक्शन खर्च को भी कण्ट्रोल रखने में कामियाब रहती हैं।
टाटा कॉफ़ी कंपनी 1922 में स्थापित हुई थी। इस कंपनी का हेडक्वार्टर बेंगलुरु में स्थित हैं। मिस्टर आर हरीश भट्ट इस कंपनी के चेयरमैन हैं।
पॉजिटिव:
- बिज़नेस नेचर और भौगोलिक आधार पर डाइवर्सिफाइड बिज़नेस
- अंतिम 3 वर्ष में कंपनी की 12.47% की प्रॉफिट ग्रोथ
- डेब्ट फ्री कंपनी
# Tata Power Ltd.
टाटा का सबसे सस्ता शेयर 2023 में टाटा पावर का नाम अवश्य होगा। इसका एक शेयर आपको ₹200 से ₹240 की रेंज में मिल जायेगा।
टाटा पॉवर लिमिटेड, टाटा ग्रुप की ही एक इंटीग्रेटेड पावर कंपनी हैं जो की पावर जनरेशन, ट्रांसमिशन, पावर ट्रेडिंग बिज़नेस में काम करती हैं।टाटा पॉवर कंपनी रिन्यूएबल एनर्जी के व्यापार में हैं जो की EV चार्जिंग स्टेशन को बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
इस कंपनी ने अगस्त 2017 में ही अपना पहला पब्लिक चार्जिंग स्टेशन लांच कर दिया था। वर्तमान में देश में जितने भी चार्जिंग स्टेशन हैं उसका लगभग 53% हिस्सा टाटा पॉवर कंपनी के पास हैं।
ये कंपनी सभी प्रकार के सेगमेंट में चार्जिंग accessories के लिए काम कर रही हैं जैसे –
- EV पब्लिक चार्जिंग
- Captive Charging
- होम चार्जिंग
- वर्कप्लेस चार्जिंग
पॉजिटिव:
- कंपनी की प्रमोटर होल्डिंग 33% से बढ़कर 46.86% तक पहुंच गई हैं।
- आने वाले समय में चार्जिंग स्टेशन का अधिकांश मार्किट शेयर कैप्चर करने की उम्मीद।
- अंतिम पांच वर्षों में ऑपरेटिंग मार्जिन 27.48% का रहा हैं।
- कंपनी की सेल्स लगातार अच्छी रेट से बढ़ रही हैं।
हालाँकि कंपनी के ऊपर ₹ 15,189.05 Cr. की कंटिंजेंट लायबिलिटी हैं। साथ ही कंपनी ₹ 20,551.76 Cr. के कर्ज के बोझ तले भी दबी हैं। ये चीजें आपको निवेश करते समय जरूर ध्यान रखनी चाहिए।
# The Indian Hotels Company Ltd.
इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड की स्थापना सन 1868 में जमशेदजी टाटा ने की थी। इस कंपनी का मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र में स्थित है। वर्ष 1903 में, इस कंपनी ने अपना पहला होटल द ताज महल पैलेस एंड टॉवर मुंबई खोला था।
इस कंपनी का स्टॉक आपको ₹250 से उप्पर की प्राइस में मिलेगा।
ये कंपनी टाटा ग्रुप की एक सब्सिडियरी कंपनी के रूप में कार्यरत हैं। ये टाटा की कंपनी बाजार पूंजीकरण के हिसाब से दक्षिण एशिया की सबसे बड़ी हॉस्पिटैलिटी कंपनी है।
वर्तमान में श्री पुनीत छतवाल कंपनी के CEO हैं और श्री एन चंद्रशेखरन कंपनी के अध्यक्ष हैं।
इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड एक इंडियन हॉस्पिटैलिटी कंपनी है जो की होटल, रिसॉर्ट, पैलेस, जंगल सफारी, स्पा और इन-फ्लाइट कैटरिंग सेवाएं ऑफर करती है। प्रसिद्ध ताज होटल भी इसी कंपनी के अंतर्गत आता हैं।
कंपनी के पास 4 महाद्वीपों के 80 स्थानों में और 12 देशों में 20,000 से अधिक कमरों के साथ 196 से अधिक होटल हैं। इन सभी को मैनेज करने के लिए इनके पास 25,000 से भी अधिक कर्मचारी हैं।
फाइनेंसियल जानकारी:
- कंपनी के ऊपर ₹2,591.79 Cr. का कर्ज।
- अंतिम पांच वर्षों में नकारात्मक सेल्स और प्रॉफिट ग्रोथ।
- कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 38.19%.
इंडियन होटल कंपनी में भी मिस्टर राकेश झुनझुनवाला निवेशित हैं। इस कंपनी को पिछले फाइनेंसियल ईयर में कोविड की वजह से भरी नुकसान हुआ था। लेकिन अब सभी प्रतिबन्ध खुलने के बाद वापस बिज़नेस में ग्रोथ की संभावनाएं नज़र आ रही हैं।
# Tata Motors
टाटा का सबसे सस्ता शेयर 2023 की सूची में हमारा अंतिम शेयर हैं टाटा मोटर्स।
टाटा मोटर्स कंपनी की स्थापना 1945 में जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा ने की थी। इस कंपनी को पहले टाटा इंजीनियरिंग और लोकोमोटिव कंपनी (टेल्को) के नाम से जाना जाता था। इस कंपनी का मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र में स्थित है। अभी श्री नटराजन चंद्रशेखरन कंपनी के चेयरमैन हैं।
इस कंपनी का शेयर प्राइस वर्तमान में लगभग ₹450 की रेंज में ट्रेड हो रहा हैं। मार्केट कैप के हिसाब से टाटा मोटर्स एक लार्ज कैप कंपनी हैं जिसका मार्केट कैप एक लाख करोड़ से भी अधिक हैं।
टाटा मोटर्स की प्रमुख सहायक कंपनियों में ब्रिटिश प्रीमियम कार निर्माता जगुआर लैंड रोवर और दक्षिण कोरियाई वाणिज्यिक वाहन निर्माता टाटा देवू शामिल हैं।
कंपनी एक ऑटोमोटिव मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है। टाटा मोटर्स पैसेंजर कार, ट्रक, वैन, कोच, बस, लग्जरी कार, स्पोर्ट्स कार बनाती और बेचती हैं। साथ ही टाटा मोटर्स इलेक्टिक व्हीकल में भी जोरो-शोरों से कार्य कर रहा हैं।
फाइनेंसियल जानकरी:
- कंपनी हाल-फिलहाल में एक लॉस मेकिंग कंपनी हैं।
- कंपनी के ऊपर ₹ 21,748.72 Cr. का कर्ज हैं।
- पिछले 3 साल में कंपनी ने अपनी सेल्स को बढ़ाया हैं।
लेकिन EV सेगमेंट से कंपनी को काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। मैनेजमेंट काफी अच्छे ढंग से अपने डेब्ट बर्डन को कम करने का प्रयास कर रहा हैं। टाटा मोटर्स के भविष्य में अच्छे करने बहुत बढ़िया आसार नज़र आ रहे हैं।
ये भी पढ़े:
टाटा ग्रुप की लिस्टेड कम्पनिया | टाटा का सबसे सस्ता शेयर
टाटा ग्रुप की मार्केट में अनेक कंपनीया लिस्टेड है जो कि निम्नानुसार है –
1 | Tata Consultancy Services Limited |
2 | Tata Steel Limited |
3 | Tata Motors Limited |
4 | Titan Company Limited |
5 | Tata Chemicals Limited |
6 | The Tata Power Company Limited |
7 | The Indian Hotels Company Limited |
8 | Tata Consumer Products Limited |
9 | Tata Communications Limited |
10 | Voltas Limited |
11 | Trent Limited |
12 | Tata Steel Long Products Limited |
13 | Tata Investment Corporation Limited |
14 | Tata Metaliks Limited |
15 | Tata Elxsi Limited |
16 | Nelco Limited |
17 | Tata Coffee Limited |
निष्कर्ष
भारतीय स्टॉक मार्केट में हजारों कंपनियां लिस्टेड है परंतु अभी भी कई निवेशकों का विश्वास टाटा ग्रुप की कंपनियों में अधिक है। लेकिन दोस्तों ऐसा भी नहीं है कि आप टाटा का सबसे सस्ता शेयर उठा ले और उसमें निवेश कर दें।
हो सकता है कि वह टाटा का स्टॉक वित्तीय रूप से इतना स्ट्रांग ना हो। इसलिए आपको शेयर चुनते समय अनेक बातें ध्यान रखनी होती है। न कि सिर्फ आपको किसी कंपनी का ब्रांड सुनकर उसमें निवेश कर देना है।
क्योंकि ऐसे में आपको नुकसान होने की संभावना बहुत अधिक हो जाती है। स्टॉक मार्केट में शेयर कैसे चुने इसके मैंने कई आर्टिकल हमारे ब्लॉग पर पब्लिश किए हैं, आप उन्हें पढ़ सकते हैं।
दोस्तों, उम्मीद करता हूं कि टाटा का सबसे सस्ता शेयर का ये आर्टिकल आपको अच्छा लगा होगा। इसे आप सोशल मीडिया नेटवर्क पर जरूर शेयर करें और अगर आपके कोई सवाल यह सुझाव है तो आप मुझे कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं।
FAQ
टाटा ग्रुप के शेयर कौन कौन से हैं?
टाटा ग्रुप के अनेक शेयर स्टॉक मार्केट में लिस्टेड है उनमें से कुछ प्रमुख है टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज, टाटा मोटर्स, टाटा पावर, टाइटन कंपनी, टाटा केमिकल्स, टाटा ईएलएक्सी।
टाटा का सबसे सस्ता शेयर कौनसा हैं?
Tayo Rolls Ltd प्राइस के हिसाब से टाटा का सबसे सस्ता शेयर हैं।
Tata के बारे में अच्छी जानकारी दी है धन्यवाद
धन्यवाद सर।
Better information
Thank you sir