“डीमैट अकाउंट की आवश्यकता को देखते हुए आज हम जानेंगे की upstox me account kaise banaye या upstox me demat account kaise khole. इन सभी स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से Upstox में अपना डीमैट एंड ट्रेडिंग अकाउंट खोल सकते हैं।”
वर्तमान में अपस्टॉक्स सबसे बेहतरीन स्टॉक ब्रोकर्स में से एक हैं जो आपको म्यूचुअल फंड, आईपीओ, स्टॉक्स में एक साथ निवेश करने की सुविधा देता हैं। यह सेबी रजिस्टर्ड और टाटा ग्रुप द्वारा समर्थित शेयर ब्रोकर हैं जो इसकी विश्वशनीयता को और बढ़ा देता हैं।
निम्न कारणों की वजह से अपस्टॉक्स एक बेस्ट विकल्प माना जा सकता हैं –
- म्यूचुअल फंड, आईपीओ, स्टॉक्स में निवेश ऑफर करता हैं।
- सबसे कम ब्रोकरेज।
- पुराना और रेपुटेड ब्रोकर।
- टाटा ग्रुप द्वारा समर्थित।
इसलिए यदि आपने भी Upstox के साथ अपना डीमैट अकाउंट खुलवाने का फ़ैसला किया हैं तो आज हम पोस्ट में जानेंगे upstox me demat account kaise khole. इसमें मैं आपको स्टेप बाय स्टेप अपस्टॉक्स में डीमैट अकाउंट बनाने की पूरी प्रोसेस बताऊंगा इसलिए इस पोस्ट के अंत तक जरूर बने रहें।
Upstox me Account kaise Banaye
आप आसानी से ऑनलाइन ही Upstox में अकाउंट खुलवा सकते हैं। इसके लिए आपके पास में निम्न डॉक्यूमेंट्स होने चाहिए –
- आधार कार्ड (मोबाइल नंबर से लिंक)
- पैन कार्ड
- अपने बैंक अकाउंट की डिटेल
यदि आपके पास में यह सब उपलब्ध हैं तो आप ऑनलाइन ही अपना डीमैट अकाउंट Upstox में खुलवा सकते हैं। यदि आपको F & O सेगमेंट भी एक्टिव करना हो तो आपको अंतिम 6 महीनों का बैंक स्टेटमेंट, लास्ट 3 महीनों की सैलरी स्लिप या लेटेस्ट ITR भी अपलोड करना होगा।
यदि आपको ऑफलाइन Upstox में डीमैट अकाउंट खुलवाना हैं तो आपको इनकी एप्लीकेशन भरकर साथ में सपोर्टिंग डाक्यूमेंट्स लगाकर इनके रजिस्टर्ड ऑफिस में भेजने होंगे।
Upstox me Demat Account kaise khole
Upstox में डीमैट और ट्रेडिंग खोलने के लिए आपको निम्न स्टेप्स फॉलो करनी होगी –
स्टेप 1 : www.upstox.com पर जाएं और अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और नेक्स्ट पर क्लिक करें।
स्टेप 2 : अब आपने जो मोबाइल नंबर डाला हैं उस पर एक OTP आएगा। आपको वो OTP अगली स्टेप में दर्ज करना हैं। इससे आपका मोबाइल नंबर वेरिफाई हो जाएगा।
स्टेप 3 : आपका मोबाइल नंबर वेरिफाई करने के बाद आपको एक 6 डिजिट का पिन दर्ज करना हैं और फिर सेम वही पिन दर्ज करके कंटिन्यू करना हैं। यह पिन आप कुछ भी रख सकते हैं। लेकिन आपको इसे याद रखना होगा।
स्टेप 4 : इस स्टेप में आपको अपना ईमेल आई डी दर्ज करना होगा। इस ईमेल आई डी पर भी एक OTP आएगा उसे भी आपको नेक्स्ट करके दर्ज करना हैं।
स्टेप 5 : इस स्टेप में आपको आधार कार्ड और पैन कार्ड की आवश्यकता होने वाली होगी। इसलिए उन्हें अपने पास जरूर रखें।
इस स्टेप में आप अपना पैन कार्ड नंबर दर्ज करें। साथ ही अपने पैन कार्ड में लिखी हुई जन्म दिनांक (DOB) भी दर्ज करें।
जानकारी दर्ज करने के बाद Next पर क्लिक करें।
स्टेप 6 : इस चरण में आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरनी हैं।
- जिसमें आपको अपना जेंडर सेलेक्ट करना हैं।
- अगला आपको चुनना हैं कि आप शादी शुदा हैं या सिंगल हैं।
- नेक्स्ट आपको अपनी वार्षिक इनकम (annual income) चुननी हैं। आपकी जितनी भी इनकम हो वो आपको सेलेक्ट कर लेनी हैं।
- साथ ही आपको ट्रेडिंग एक्सपेरिएंस बताना होता हैं।
- नेक्स्ट आपको पूछेगा – Are you Politically Exposed? इसमें आपको No कर देना हैं।
- अगला आपको अपना ऑक्यूपेशन बताना हैं। आपका जो भी काम हो वो आप सेलेक्ट कर लीजिये।
यह सभी जानकारियां सेलेक्ट करने के बाद आपको कंटिन्यू पर क्लिक करना हैं।
स्टेप 7 : इस स्टेप में आपको निम्न बटन पर क्लिक करना हैं –
Yes, these details are correct.
इसे क्लिक करने के बाद आपको एक बॉक्स में सिग्नेचर करने को कहा जायेगा। यह सिग्नेचर आपको बॉक्स के अंदर अपनी फिंगर से करना हैं।
इसके बाद आपको Continue पर क्लिक करना हैं।
स्टेप 8 : इस स्टेप में आपको अपने अकाउंट को डिजिलॉकर से कनेक्ट करना हैं। इसमें यदि आपके पास डिजिलॉकर का अकाउंट नहीं हैं तभी भी यह स्टेप पूरी हो जाएगी।
इसमें आपका आधार कार्ड आपके मोबाइल से लिंक होना जरुरी हैं। डिजिलॉकर से कनेक्ट करने से आपको कोई भी जानकारी खुद से अपलोड नहीं करनी पड़ती।
इसमें आपको Connect Now पर क्लिक करना हैं।
स्टेप 9 : नेक्स्ट स्क्रीन पर आपको डाटा शेयरिंग की अनुमति मांगेगा तो पहले allow पर क्लिक करना हैं फिर Proceed पर क्लिक करना हैं।
स्टेप 10 : अगली स्क्रीन पर भी आपको Allow करके नेक्स्ट करना हैं।
स्टेप 11 : अगली स्क्रीन पर आपको एक लाइव फोटोग्राफ को कैप्चर करने के लिए कैमरा एक्सेस की अनुमति होगी। यह सेबी द्वारा अनिवार्य हैं। जिसमें आपको Continue पर क्लिक करना हैं।
स्टेप 12 : इसमें आपको फोटो लेने के लिए कुछ दिशानिर्देश मिलेंगे।
इसमें आपको Got it पर क्लिक करना हैं।
स्टेप 13 : इसमें आपको अपने सेल्फी कैमरा से अपनी फोटो लेनी हैं।
- फोटो में आपको कैप, चश्मा आदि नहीं पहनना हैं।
- आपको सिर्फ कैमरा की ओर देखना हैं।
स्टेप 14 : आगे बढ़ने से पहले आपको सुनिश्चित कर लेना हैं की आपकी फोटो क्लियर हैं, कहीं ब्लर तो नहीं। यदि आपकी फोटो साफ़ नहीं हैं तो आप Retake Photo पर क्लिक करके दोबारा फोटो ले सकते हैं।
स्टेप 15 : इस स्टेप में आपको अपनी बैंक डिटेल दर्ज करनी हैं। आप अपनी बैंक की जानकारी बेजिझक दे सकते हैं। यह आपके डीमैट अकाउंट को आपके बैंक अकाउंट से लिंक करने के लिए माँगा जाता हैं। आपके शेयर, म्यूचुअल फंड, डिविडेंड का पैसा इसी बैंक अकाउंट में क्रेडिट होगा।
इसमें आपको निम्न जानकारी भरनी होती हैं –
- अपना नाम
- IFSC Code (आपकी पास बुक या बैंक स्टेटमेंट में मिल जाएगा)
- बैंक अकाउंट नंबर
- कन्फर्म बैंक अकाउंट नंबर
इसके बाद कंटिन्यू पर क्लिक करना हैं।
स्टेप 16 : नेक्स्ट स्क्रीन में आपको ब्रोकरेज प्लान और अकाउंट ओपनिंग की जानकारी मिलेगी। इसमें आपको कन्फर्मेशन के बाद Continue पर क्लिक करना हैं।
स्टेप 17 : फिर, अगली स्क्रीन पर आपको F & O, करेंसी और कमोडिटी सेगमेंट का चयन और एक्टिवेट करने के लिए ऑप्शन मिलेगा। आप चाहे तो इसे छोड़ सकते हैं या इसे चालू कर सकते हैं।
यदि आप F & O को एक्टिवेट करना चाहते हैं तो उस पर क्लिक कीजिये –
इसमें आपको निम्न से कोई एक डॉक्यूमेंट अपलोड करना होगा –
- लास्ट 6 महीनों का बैंक स्टेटमेंट
- अंतिम 3 महीने की सैलरी स्लिप
- इनकम टैक्स रिटर्न
आप चाहे तो आप इसे बाद में भी Upload कर सकते हैं।
स्टेप 17 : इस स्टेप आपको नॉमिनी ऐड करने का विकल्प मिलेगा। आप चाहे तो इसे बाद में भी कर सकते हैं। आप अधिकतम 3 नॉमिनी जोड़ सकते हैं।
यदि आप नॉमिनी ऐड कर रहे हैं तो आपको उसका आइडेंटिटी प्रूफ भी अपलोड करना होगा। इसलिए आप नॉमिनी को अकाउंट खुलने के बाद भी जोड़ सकते हैं।
स्टेप 18 : इस स्टेप में आपको अपने डीमैट अकाउंट खुलवाने की एप्लीकेशन पर ई – साइन करने होंगे। इसमें आपको अपने आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक OTP प्राप्त होगा। इस OTP को आपको इसमें दर्ज करना हैं।
स्टेप 19 : एक बार आप जब अपस्टॉक्स खाता खोलने की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर लेते हैं तो आप अपनी एप्लीकेशन की स्थिति को भी ट्रैक भी कर सकते हैं। आपके अपस्टॉक्स डीमैट अकाउंट को सत्यापित और एक्टिव होने में 4 दिन तक का समय लग सकता हैं।
स्टेप 20 : जब आपका डीमैट अकाउंट एक्टिवेट कर हो जाता हैं तो आपको अपने मोबाइल नंबर और ईमेल आई डी पर अपनी लॉगिन डिटेल प्राप्त हो जाएगी। इसमें आपका यूजर नाम और पासवर्ड रहेगा। इनका इस्तेमाल करके आप Upstox की मोबाइल एप्प या वेबसाइट से अपनी निवेश यात्रा शुरू कर सकते हैं।
FAQ’s on Upstox me Account kaise Banaye
Upstox में डीमैट अकाउंट खोलने का क्या शुल्क हैं?
वर्तमान में Upstox आपको फ्री में डीमैट अकाउंट खोलने की सुविधा दे रहा हैं। हालाँकि यह ऑफर समय-समय पर बदलता रहता हैं।
अपस्टॉक्स में कितना चार्ज लगता है?
Upstox एक डिस्काउंट ब्रोकर हैं जो की अधिकतम ₹20 प्रति ट्रांसेक्शन ही चार्ज करता हैं। यह फ्री में म्यूचुअल फंड में निवेश की सुविधा भी ऑफर करता हैं।
मुझे Upstox में डीमैट अकाउंट खोलने के लिए क्या डाक्यूमेंट्स चाहिए?
डीमैट अकाउंट खुलवाने के लिए पैन कार्ड, आधार कार्ड और बैंक अकाउंट की आवश्यकता होती हैं।
Upstox में वार्षिक शुल्क (AMC) कितना लगता हैं?
वर्तमान में ₹150 + GST = ₹177 के रुप में AMC Upstox के द्वारा चार्ज की जाती हैं।
क्या Upstox में डीमैट अकाउंट खुलवाना सुरक्षित हैं?
Upstox सेबी द्वारा रजिस्टर्ड एक शेयर ब्रोकर हैं जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर INZ000185137 हैं। इसलिए इसकी विश्वशनीयता पर शक जायज नहीं हैं।
Upstox में हम क्या कर सकते हैं?
आप Upstox का इस्तेमाल करके शेयर, म्यूचुअल फंड, आईपीओ, ETF, SGB आदि में निवेश कर सकते हैं।
अपस्टॉक्स में खाता खोलने में कितना समय लगता है?
यदि आपने अपने डीमैट एप्लीकेशन सबमिट कर दी हैं तो आमतौर पर 3-4 दिन में आपका डीमैट & ट्रेडिंग अकाउंट एक्टिवेट हो जाता हैं।
डीमैट अकाउंट कैसे खोले का निष्कर्ष
Upstox में डीमैट अकाउंट खुलवाने के लिए आप इनकी वेबसाइट पर जाकर अपने अपने मोबाइल नंबर से रजिस्टर कर लीजिए। इसके बाद आपको अपने पैन कार्ड की डिटेल डालनी हैं साथ की कुछ व्यक्तिगत जानकरियां भरनी होगी। इसके बाद आपको सिग्नेचर और एक सेल्फी लेनी होगी। इसे पूरा करने के बाद आप नॉमिनी ऐड कर सकते हैं। अंत में आपको अपनी एप्लीकेशन को ई साइन करना होगा। इसके बाद आपकी Upstox डीमैट की एप्लीकेशन सबमिट हो जाएगी।
अपस्टॉक्स का इंटरफ़ेस बहुत ही सरल और यूजर फ्रेंडली हैं जिसकी वजह से नए निवेशकों को इसे समझने में कोई तकलीफ नहीं होती हैं। साथ ही अपस्टॉक्स की सबसे बड़ी ख़ासियत हैं की यह आपको जीरो कमीशन म्यूचुअल फंड में निवेश करने की सुविधा देता हैं।
इसलिए यदि आपको भी अपस्टॉक्स के साथ अपना डीमैट अकाउंट खुलवाना हैं तो आप ऊपर बताई गई स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
तो दोस्तों, आज आपने इस पोस्ट में जाना की upstox me account kaise banaye या Upstox में डीमैट अकाउंट कैसे खोलें।
यदि यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इसे सोशल मीडिया नेटवर्क्स पर अपने साथियों के साथ जरूर शेयर करें।
ये भी पढ़ें: