5 बेस्ट फ्लेक्सी कैप फण्ड 2023 के लिए

कुछ समय पहले सेबी ने एक नई म्यूच्यूअल फण्ड केटेगरी फ्लेक्सी कैप केटेगरी लांच की थी। इसके साथ ही निवेशकों की पसंदीदा मल्टीकैप केटेगरी में एसेट एलोकेशन सम्बन्धी कुछ प्रतिबन्ध लगा दिए गए। इसलिए निवेशकों में फ्लेक्सी कैप केटेगरी के लिए अधिक रुझान बढ़ गया हैं।

फ्लेक्सी कैप म्यूच्यूअल फण्ड में फण्ड मैनेजर को न्यूनतम फण्ड का 65% इक्विटी में निवेश करना होता हैं। इस 65% हिस्से में फण्ड मैनेजर अपनी इच्छानुसार लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप में निवेश कर सकता हैं। आज इस आर्टिकल में हम टॉप फ्लेक्सी कैप म्यूच्यूअल फण्ड (Best Flexi Cap Fund for SIP 2023) की बात करेंगे।

टॉप फ्लेक्सी कैप म्यूच्यूअल फण्ड | Best Flexi Cap Funds 2023

Best Flexi Cap Funds in India to invest

मैंने फ्लेक्सी कैप केटेगरी में कुछ Best Flexi Cap Funds का चुनाव किया हैं जो अभी के समय टॉप फ्लेक्सी कैप फंड माने जा सकते हैं।

1. Parag Parikh Flexi Cap Fund

Top Flexi Cap Mutual funds की बात की जाएं तो उस लिस्ट में सबसे पहला नाम पराग पारीख फ्लेक्सी कैप फण्ड का ही आएगा। ये फ्लेक्सी कैप फण्ड पराग पारीख फण्ड हाउस की तरफ से प्रस्तुत फण्ड हैं। ये फण्ड पहले मल्टी कैप केटेगरी में था जो पराग पारीख लॉन्ग टर्म इक्विटी फण्ड के नाम से जाना जाता था।

इस फण्ड में आपको भारतीय स्टॉक्स के साथ-साथ विदेशी स्टॉक्स का भी एक्सपोज़र मिल जाता हैं। यानि की ये फण्ड अपना पैसा विदेशी शेयर में भी लगाता हैं। इस फ्लेक्सी कैप म्यूच्यूअल फण्ड ने पिछले एक वर्ष में अपने निवेशकों को 51.36% का शानदार वार्षिक रिटर्न बना कर दिया हैं।

अगर इसके म्यूच्यूअल फण्ड रेश्यो की बात की जाए तो इस म्युचूअल फण्ड का अल्फा रेश्यो 6.89% हैं। इसका अर्थ हुआ की इस फण्ड ने अपने बेंचमार्क से बहुत बढ़िया रिटर्न अपने निवेशकों को बना कर दिया हैं। इस म्यूच्यूअल फण्ड का बीटा रेश्यो 0.78% हैं जो दर्शाता हैं की ये म्यूच्यूअल फण्ड मार्केट की तुलना में कम वोलेटाइल हैं। इस फण्ड का पोर्टफोलियो कुल 28 स्टॉक्स से मिलकर बना हैं।

बेसिक जानकारी (दिसंबर 2022 के अनुसार)

Parag Parikh Flexi Cap Fund
लांच28-मई-2013
Return Since Launch18.93%
बेंचमार्कNIFTY 500 TRI
AUM₹ 27,712 Cr
एक्सपेंस रेश्यो (डायरेक्ट प्लान)0.76%
फण्ड मैनेजरराजीव ठक्कर (CA, CWA, CFA, CFP) / राज मेहता (बी. कॉम, CA)

रेटिंग :

किसी फण्ड की रेटिंग उसके भविष्य की परफॉरमेंस की कोई गारंटी नहीं हैं। परन्तु फिर भी रेटिंग आपको किसी म्यूच्यूअल फण्ड की पास्ट परफॉरमेंस को मापने का एक अंदाजा दे देती हैं।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now
  • क्रिसिल – Not Rated
  • वैल्यू रिसर्च – 5 स्टार
  • मॉर्निंग स्टार – 5 स्टार 

रिटर्न :

इस उदाहरण द्वारा वास्तविक डाटा के आधार पर हम इस फण्ड की परफॉरमेंस चेक करते हैं –

SIP Lump Sum 
निवेश की राशि₹ 1,000 प्रति माह  (कुल ₹ 1 लाख)₹ 1 लाख
निवेशित पीरियडजून 2013 से सितम्बर 2021 तकजून 2013 से सितम्बर 2021 तक
लाभ₹ 1.65 लाख₹ 4.02  लाख
Annualized Return22.61%21.39%

आप देख सकते हैं की इस म्यूच्यूअल फण्ड ने 20% से अधिक वार्षिक रिटर्न बनाया हैं जो की बहुत अच्छा रिटर्न माना जाता हैं। इस फण्ड में आप ₹1,000 से SIP और लम सम की शुरुवात कर सकते हैं।

बेंचमार्क से रिटर्न की तुलना :

1 वर्ष 3 वर्ष 5 वर्ष 
पराग पारीख फ्लेक्सी कैप फण्ड51.36%31.17%23.91%
बेंचमार्क39.43%19.53%17.66%
केटेगरी एवरेज40.83%20.00%17.30%

फ्लेक्सी कैप केटेगरी में शानदार रिटर्न के कारण ये म्यूच्यूअल फण्ड Best Flexicap Fund के लिए आपकी पहली पसंद हो सकता हैं।

2. PGIM India Flexi Cap Fund

बेस्ट फ्लेक्सी कैप फंड की श्रंखला में हमारा दूसरा फंड हैं PGIM India Flexi Cap Fund. फ्लेक्सी कैप केटेगरी में इस फंड का रिटर्न भी शानदार रहा हैं। इस फण्ड ने पिछले एक वर्ष में 53.26% का रिटर्न बना कर दिया हैं।

इस फंड का अल्फा 6.42% हैं जो की बहुत ही बढ़िया रेश्यो हैं। इस म्यूच्यूअल फण्ड का बीटा 0.98% हैं जो कि एक आदर्श बीटा हैं। वर्तमान में इस फण्ड के पोर्टफोलियो में कुल 472 शेयर हैं।

बेसिक जानकारी (दिसंबर 2022 के अनुसार)

PGIM India Flexi Cap Fund
लांच04 मार्च – 2015
Return Since Launch14.90%
बेंचमार्कNIFTY 500 TRI
AUM₹ 5,291 Cr
एक्सपेंस रेश्यो (डायरेक्ट प्लान)0.31%
फण्ड मैनेजरअनिरुद्धा नाहा (Masters in Finance & Control) / अनंदा पद्मनाभं अँजेनियाँ (B. Com, ACA, CFA, FRM)

रेटिंग :

  • क्रिसिल – 5 स्टार
  • वैल्यू रिसर्च – 5 स्टार
  • मॉर्निंग स्टार – 5 स्टार 

रिटर्न :

वास्तविक डाटा के आधार पर फण्ड की परफॉरमेंस –

SIP Lump Sum 
निवेश की राशि₹ 1,000 प्रति माह  (कुल ₹ 78,000)₹ 78,000
निवेशित पीरियडअप्रैल 2015 से सितम्बर 2021 तकअप्रैल 2015 से सितम्बर 2021 तक
लाभ₹ 96,940₹ 1.49  लाख
Annualized Return24.64 %17.85 %

SIP मोड में इस म्यूच्यूअल फण्ड ने 24% से अधिक वार्षिक रिटर्न बनाया हैं जो की एक अच्छा रिटर्न हैं। इस म्यूच्यूअल फण्ड में आप ₹1,000 से SIP और ₹5,000 से लम सम शुरू कर सकते हैं।

बेंचमार्क से रिटर्न की तुलना :

1 वर्ष 3 वर्ष 5 वर्ष 
PGIM India Flexi Cap Fund53.26%30.79%23.12%
बेंचमार्क39.43%19.53%17.66%
केटेगरी एवरेज40.83%20.00%17.30%

3. UTI Flexi Cap Fund

यह फ्लेक्सी के फंड सबसे पुराने और विश्वसनीय फंड हाउस की प्रस्तुत हैं। अपने शानदार रिटर्न और लगातार अपने बेंचमार्क को बीट करने के कारण ये Best Flexi Cap Mutual Fund निवेशकों की पहली पसंद हो सकता हैं।

इस फंड का अल्फा 6.24 हैं जो कि फंड के अच्छे प्रदर्शन को दर्शाता हैं। वही बात की जाए बीटा की तो यह 0.94 हैं जो बताता हैं कि यह फण्ड लगभग मार्केट के बराबर ही वोलेटाइल हैं।

इस फ्लेक्सी कैप फण्ड का पोर्टफोलियो कुल 62 स्टॉक्स से मिलकर बना हैं। इस फण्ड में आप ₹ 500 से SIP और ₹ 5,000 से लम सम की शुरुवात कर सकते हैं।

बेसिक जानकारी (दिसंबर 2022 के अनुसार)

UTI Flexi Cap Fund
लांच18-मई-1992
Return Since Launch17.87%
बेंचमार्कNIFTY 500 TRI
AUM₹ 26,133 Cr
एक्सपेंस रेश्यो (डायरेक्ट प्लान)0.91%
फण्ड मैनेजरअजय त्यागी (CFA)

रेटिंग :

  • क्रिसिल – 5 स्टार
  • वैल्यू रिसर्च – 4 स्टार
  • मॉर्निंग स्टार – 5 स्टार 

रिटर्न :

इस उदाहरण द्वारा वास्तविक डाटा के आधार पर हम इस फण्ड की परफॉरमेंस चेक करते हैं –

SIP Lump Sum 
निवेश की राशि₹ 1,000 प्रति माह  (कुल ₹ 1 लाख)₹ 1 लाख
निवेशित पीरियडजून 2013 से सितम्बर 2021 तकजून 2013 से सितम्बर 2021 तक
लाभ₹ 1.45 लाख₹ 3.36  लाख
Annualized Return20.78%18.33%

बेंचमार्क से रिटर्न की तुलना :

1 वर्ष 3 वर्ष 5 वर्ष 
UTI Flexi Cap Fund45.25%26.75%21.43%
बेंचमार्क39.43%19.53%17.66%
केटेगरी एवरेज40.83%20.00%17.30%

4. DSP Flexi Cap Fund

ये म्यूच्यूअल फंड बहुत पुराना फंड है जिसका रेगुलर प्लान 1997 में लांच हुआ था। लगातार इस फंड ने 14.71% के औसत वार्षिक रिटर्न दिए हैं। अगर पिछले एक वर्ष में फंड के रिटर्न की बात की जाए तो फंड ने 40.27% का रिटर्न बनाया हैं।

इस फ्लेक्सी कैप फण्ड ने 4.97 का अल्फा बना कर दिया हैं जो बताता है कि फंड ने अपने बेंचमार्क रिटर्न को बीट किया हैं। इसका बीटा रेश्यो 0.95 हैं जो कि एक अच्छा रेश्यो हैं।

बेसिक जानकारी (दिसंबर 2022 के अनुसार)

DSP Flexi Cap Fund
लांच29-अप्रैल-1997
Return Since Launch16.37%
बेंचमार्कNIFTY 500 TRI
AUM₹ 8,031 Cr
एक्सपेंस रेश्यो (डायरेक्ट प्लान)0.76%
फण्ड मैनेजरअभिषेक घोष (MBA Fin.) / अतुल भोले (CA, बी.कॉम ऑनर्स)

रेटिंग :

  • क्रिसिल – 4 स्टार
  • वैल्यू रिसर्च – 4 स्टार
  • मॉर्निंग स्टार – 4 स्टार 

रिटर्न :

वास्तविक डाटा के आधार पर फण्ड की परफॉरमेंस –

SIP Lump Sum 
निवेश की राशि₹ 1,000 प्रति माह  (कुल ₹ 1 लाख)₹ 1 लाख
निवेशित पीरियडजून 2013 से सितम्बर 2021 तकजून 2013 से सितम्बर 2021 तक
लाभ₹ 1.32 लाख₹ 3.32  लाख
Annualized Return19.56%19.18%

बेंचमार्क से रिटर्न की तुलना :

1 वर्ष 3 वर्ष 5 वर्ष 
DSP Flexi Cap Fund40.27%24.00%18.98%
बेंचमार्क39.43%19.53%17.66%
केटेगरी एवरेज40.83%20.00%17.30%

इस म्यूच्यूअल फण्ड में आप मात्र ₹ 500 से SIP और लम सम की शुरूवात कर सकते हैं।

5. Axis Focused 25 Fund

Top Flexicap Funds की इस सीरीज में हमारा लास्ट फण्ड हैं Axis Focused 25 Fund. ये फण्ड एक्सिस AMC का फण्ड हैं। लॉन्ग टर्म निवेश के लिए आप इस म्यूच्यूअल फण्ड में भी निवेश कर सकते हैं।

WhatsApp Join Now
Telegram Join Now

इस म्यूच्यूअल फण्ड का अल्फा 4.01 और बीटा रेश्यो 0.93 हैं जो की म्यूच्यूअल फण्ड की अच्छी स्थिति को दर्शाता हैं। पिछले एक वर्ष में फण्ड ने निवेश पर 35.07% का वार्षिक रिटर्न बनाया हैं। वर्तमान में इस फण्ड के पोर्टफोलियो में कुल 21 स्टॉक हैं।

इस फ्लेक्सी कैप फण्ड में आप ₹500 से SIP और ₹5,000 से लम सम की शुरुवात कर सकते हैं।

बेसिक जानकारी (दिसंबर 2022 के अनुसार)

Axis Focused 25 Fund
लांच29-जून- 2012
Return Since Launch14.74%
बेंचमार्कNIFTY 500 TRI
AUM₹ 18,163 Cr
एक्सपेंस रेश्यो (डायरेक्ट प्लान)0.69%
फण्ड मैनेजरजिनेश गोपानी (बी.कॉम ऑनर्स, MMS)

रेटिंग :

  • क्रिसिल – 3 स्टार
  • वैल्यू रिसर्च – 3 स्टार
  • मॉर्निंग स्टार – 5 स्टार 

यहां अभी दिए गए सभी डाटा का सोर्स मनीकंट्रोल वेबसाइट हैं।

रिटर्न :

वास्तविक डाटा के आधार पर हम इस फण्ड की परफॉरमेंस –

SIP Lump Sum 
निवेश की राशि₹ 1,000 प्रति माह  (कुल ₹ 1 लाख)₹ 1 लाख
निवेशित पीरियडजून 2013 से सितम्बर 2021 तकजून 2013 से सितम्बर 2021 तक
लाभ₹ 1.45 लाख₹ 3.39  लाख
Annualized Return20.85%19.42%

बेंचमार्क से रिटर्न की तुलना :

1 वर्ष 3 वर्ष 5 वर्ष 
Axis Focused 25 Fund35.07%22.80%21.40%
बेंचमार्क39.43%19.53%17.66%
केटेगरी एवरेज40.83%20.00%17.30%

निष्कर्ष – Top Flexi Cap Funds 2023

एक आदर्श म्यूच्यूअल फण्ड पोर्टफोलियो वही होता हैं जो की डाइवर्सिफाई हो। डायवर्सिफिकेशन का अर्थ हैं की पोर्टफोलियो में अलग-अलग म्यूच्यूअल फण्ड केटेगरी के 3-4 फण्ड होने चाहिए।

इसलिए आप अपनी आवश्यकता के अनुसार अपने म्यूच्यूअल फण्ड पोर्टफोलियो में एक फ्लेक्सी कैप फण्ड भी शामिल कर सकते हैं। ये आपके पोर्टफोलियो को संतुलन देगा और आपके रिटर्न्स को बूस्ट करने का काम भी करेगा।

अगर आपको Best Flexicap Funds in India या टॉप फ्लेक्सी कैप म्यूच्यूअल फण्ड 2023 की ये जानकारी अच्छी लगी हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर कीजियेगा।

ये भी पढ़े –

Rate this post

नमस्कार दोस्तों ! मैं राज कुमार बैरवा पूंजी गाइड ब्लॉग का फाउंडर हूँ। मैं पूंजी गाइड ब्लॉग पर शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड, पर्सनल फाइनेंस से सम्बंधित जानकारियां शेयर करता हूँ।

Leave a Reply

Punji Guide