₹1 से कम कीमत वाले शेयर की लिस्ट के बारें में बात की जाएं तो आपको इसमें बहुत सारे शेयर मिल जायेंगे। अगर आप ₹1 से कम कीमत वाले शेयर 2023 खोज रहे जिसमें आप निवेश कर सके तो आप बिलकुल सही आर्टिकल पर हैं।
अधिकांश रिटेल निवेशक ये सोचते हैं की अगर किसी शेयर का मूल्य कम है तो वो सस्ता हैं। लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं होता। आपको किसी शेयर में निवेश करने से पहले कई पैरामीटर्स देखने होते हैं जैसे की कंपनी का बिज़नेस मॉडल, फाइनेंसियल स्टेटमेंट्स, डेब्ट, रिटर्न ऑन इक्विटी, मैनेजमेंट आदि।
लेकिन सबसे पहले मैं आपको बताऊंगा ₹1 से कम कीमत वाले शेयर की लिस्ट 2023 और अंत में हम बात करेंगे की आपको पैनी स्टॉक्स में निवेश करना चाहिए या नहीं।
₹1 से कम कीमत वाले शेयर 2023 | Penny Stocks under ₹1 in Hindi
कम कीमत वाले पैनी स्टॉक्स की लिस्ट निम्नानुसार हैं –
₹1 से कम कीमत वाले शेयर की लिस्ट
(1) MFL India Ltd.
₹1 से कम कीमत वाले शेयर की लिस्ट में हमारा पहला शेयर MFL इंडिया लिमिटेड।
इस कंपनी के बिज़नेस को मुख्य रूप से देखा जाए तो Logistics और Cargo Transport के कार्यों में संलग्न हैं। यदि पिछले कुछ तिमाही के रिजल्ट देखें में देखे तो कंपनी के प्रॉफिट में थोड़ा बहुत सुधार देखने को मिला हैं।
इनके साथ ही कंपनी ने अपने कर्ज के बोझ को भी लगातार कम किया हैं। इस वजह से शेयर प्राइस में भी उछाल देखा गया हैं। उम्मीद जा सकती हैं की शेयर प्राइस आने वाले समय में भी बढ़ सकती हैं।
ये भी पढ़ें –
(2) Jai Mata Glass Ltd.
यह कंपनी ग्लास सेक्टर से सम्बंधित हैं। मार्किट कैप के आधार पर कंपनी की वैल्यू ₹ 34.90 Cr. हैं। BSE पर वर्तमान में कंपनी के शेयर की प्राइस ₹ 3.43 चल रही हैं। जब हमने ये आर्टिकल लिखा था तब इस शेयर की कीमत मात्र ₹0.49 थी।
मिस्टर C M Marwah कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। कंपनी के उत्पादों में Patterned Glass, K-Series और Elegant Frosted Glass शामिल हैं।
Positives –
- कंपनी एक डेब्ट फ्री कंपनी हैं।
- अंतिम पांच वर्ष का RoE 10.36% और RoCE 11.12% हैं।
- अंतिम वित् वर्ष में प्रॉफिट में जबरदस्त उछाल देखा गया।
Negatives –
- अंतिम 3 वर्ष की रेवेन्यू ग्रोथ -33.80% हैं।
- कंपनी के ऊपर ₹1.15 Cr. की कंटिंजेंट लायबिलिटी मौजूद हैं।
- कंपनी की Net Sales में लगातार गिरावट देखी जा रही हैं।
(3) Pazel International Ltd.
₹1 से कम कीमत वाले शेयर 2023 लिस्ट में हमारा तीसरा शेयर हैं Pazel International Ltd. ये कंपनी फ़ूड पैकिंग, कैफ़े चैन ऑपरेशन और फ़ूड कैटरिंग सम्बंधित गतिविधियों में शामिल हैं।
कंपनी का मार्केट कैप ₹ 9.51 Cr. हैं और कंपनी के एक शेयर का प्राइस वर्तमान में ₹ 0.54 हैं। पेजल इंटरनेशनल के मैनेजिंग डायरेक्टर मिस्टर ऋषभ अश्विन चोकसी हैं। कंपनी का हेडक्वार्टर मुंबई में स्थित हैं।
Positives –
- कंपनी virtually डेब्ट फ्री कंपनी हैं।
- कंपनी के पास -109.49 दिनों का Cash Conversion Cycle है।
- शानदार लिक्विडिटी।
Negatives –
- कंपनी का RoE और RoCE बेहद ख़राब हैं।
- पिछले 5 वर्षों में कंपनी का EBITDA मार्जिन -67.36% रहा हैं।
- सेल्स के मामले में कंपनी की हालत बहुत ख़राब हैं।
हमारा टेलीग्राम चैनल जॉइन करें | टेलीग्राम चैनल |
(4) Ramchandra Leasing & Finance Ltd.
ये पैनी स्टॉक भी आपको ₹1 से कम कीमत में मिल जायेगा जिसकी वर्तमान शेयर प्राइस ₹ 0.79 हैं। ये कंपनी एक NBFC हैं जो की Lease बिज़नेस का कार्य करती हैं। इस कंपनी का करंट मार्केट कैप ₹ 4.04 Cr. का हैं।
इस कंपनी में 88.49% की भागीदारी जनता की हैं। ये कंपनी बहुत ही ज्यादा प्रतिस्पर्धा वाले सेक्टर में काम कर रही हैं जिसकी वजह से कंपनी की वित्तीय हालत बहुत खराब हैं।
Positives –
कंपनी का फ्री कैश फ्लो का 0.04 प्रति शेयर हैं।
Negatives –
- कंपनी के प्रॉफिट में लगातार गिरावट आ रही हैं।
- प्रमोटर्स की भागीदारी मात्र 11.50%
(5) Shalimar Productions Ltd.
ये कंपनी फिल्म प्रोडक्शन, डिस्ट्रीब्यूशन और एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में कार्य करती हैं। मिस्टर पंकज कुमार दवे वर्तमान में इस कंपनी के डायरेक्टर हैं।
शालीमार प्रोडक्शन का शेयर प्राइस अभी के समय ₹1 की रेंज के आस-पास चल रहा हैं। इस कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन ₹ 106.31 Cr. हैं। कंपनी का ROE 0.06 % और RoCE 0.08 % हैं।
Positives –
- कंपनी अब एक डेब्ट फ्री कंपनी हो चुकी हैं।
- इस कंपनी में शानदार लिक्विडिटी देखी जा सकती हैं।
Negatives –
- प्रमोटर्स होल्डिंग में लगातार गिरावट।
- कंपनी की सेल्स में अंतिम 4-5 वर्षों में निरंतर कमी आ रही हैं।
- वर्तमान में शेयर प्राइस हाई P/E Ratio पर ट्रेड कर रही हैं।
(6) Sword-Edge Commercials Ltd.
₹1 से कम कीमत वाले शेयर 2023 की लिस्ट में अगला शेयर हैं Sword-Edge Commercials Ltd. ये कंपनी 1985 में स्थापित हुई थी। मिस्टर ज्योति श्याम खेतल इस कंपनी के डायरेक्टर हैं। ये कंपनी होलसेल इलेक्ट्रिकल मशीनरी, इक्विपमेंट्स और सप्लाई का कार्य करती हैं।
कंपनी का स्टॉक प्राइस वर्तमान में ₹ 0.87 की रेंज में ट्रेड कर रहा हैं। इस कंपनी का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन ₹ 18.90 Cr. हैं। कंपनी की समस्त होल्डिंग पब्लिक के पास हैं।
Positives –
- कंपनी ने अपने कर्ज को काफी हद तक घटा लिया हैं।
- इस कंपनी की लिक्विडिटी पोसिशन बहुत ही बढ़िया हैं।
- 1.15 का फ्री कॅश फ्लो प्रति शेयर।
Negatives –
- कंपनी के ऊपर अभी ₹ 13.75 Cr. का डेब्ट देखने को मिलता हैं।
- कंपनी का ROE और RoCE बेहद ख़राब हैं।
(7) Solis Marketing Ltd.
बेस्ट ₹1 से कम कीमत वाले शेयर की लिस्ट 2023 में अगली कंपनी हैं Solis Marketing Ltd. मिस्टर अरुण कुमार डे इस कंपनी के Whole टाइम डायरेक्टर और कम्प्लाइंस ऑफिसर हैं।
ये कंपनी आयात-निर्यात के व्यवसाय में शामिल है। जिसमें ऑटोमोबाइल पार्ट्स बॉल और रोलर बियरिंग्स पेय पदार्थों सहित सभी प्रकार के रसायन ग्लास, सामग्री कपड़ा, रेडीमेड गारमेंट्स टिम्बर उत्पाद ,अन्य मटेरियल और पदार्थ में शामिल है।
कंपनी का कुल मार्केट कैप ₹ 1.11 Cr. हैं। इसका मतलब हैं की कंपनी काफी छोटी कंपनी हैं। इस कंपनी का स्टॉक प्राइस वर्तमान में ₹ 0.36 चल रहा हैं।
Positives –
इसके करंट रेश्यो और क्विक रेश्यो बताते हैं की कंपनी के पास हाई लिक्विडिटी मौजूद हैं।
Negatives –
- कंपनी के ऊपर ₹ 2.37 Cr. का कर्ज हैं।
- अंतिम 3 वर्ष की प्रॉफिट ग्रोथ -19.68% हैं।
- कंपनी इनवेस्टेड इक्विटी पर अच्छा रिटर्न बना के नहीं दे रही हैं।
- प्रमोटर्स के पास मात्र 6.2% की होल्डिंग मौजूद।
(8) Hit Kit Global Solutions Ltd.
ये कंपनी एक IT सॉफ्टवेयर कंपनी हैं। जिसका वर्तमान स्टॉक प्राइस ₹ 0.78 चल रहा हैं। वर्तमान में मिस्टर कमल अग्रवाल इस कंपनी के CEO हैं।
HITKIT मुख्य रूप से कृषि-व्यवसाय वैल्यू चैन पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। इस उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए कंपनी सब्जी बाजार में सब्जियों की मार्केटिंग करती है। इसके लिए कंपनी सीधे किसानों से सम्पर्क करती हैं।
इस कंपनी का मार्किट कैप ₹ 2.89 Cr. हैं। इस कंपनी की 90.19% की होल्डिंग पब्लिक के पास हैं।
Positives –
कंपनी विर्चुअली डेब्ट फ्री कंपनी हैं।
Negatives –
- कंपनी का पुअर ROE और RoCE.
- हाई Debtors days 317.29.
- लॉस मेकिंग कंपनी।
(9) Gold Line International Finvest Ltd.
गोल्ड लाइन एक फाइनेंस लेंडिंग कंपनी हैं। कंपनी का मुख्य व्यवसाय मूल रूप से इन्वेस्टमेंट है लेकिन वैश्विक होने की रणनीति के रूप में कंपनी ने मनी मार्केट ऑपरेशन, ट्रेजरी प्रबंधन करने के लिए भारत और विदेशों में फाइनेंसियल एडवाइजरी सेवाएं शुरू की हैं। साथ में कंपनी इन्वेस्टमेंट एडवाइजर के रूप में भी कार्य करती हैं।
कंपनी का कुल मार्किट कैप ₹ 26.57 Cr. जिसका एक शेयर का मूल्य वर्तमान में ₹ 0.51 चल रहा हैं।
Positives –
कंपनी लगातार अपनी ऑपरेटिंग रेवेन्यू को बढ़ा रही हैं।
अंतिम वर्ष में 126.21% की शानदार प्रॉफिट ग्रोथ।
Negatives –
- मात्र 6.36% की प्रमोटर्स होल्डिंग।
- कंपनी का पुअर ROE और RoCE.
- कंपनी हाई P/E रेश्यो पर ट्रेड कर रही हैं।
(10) Aplaya Creations Ltd.
ये कंपनी ऑनलाइन और ट्रेनिंग-आधारित ऑफ़लाइन माध्यमों से परफॉरमेंस और प्रशिक्षण सलूशन प्रदान करती है। कंपनी प्रशिक्षक के नेतृत्व वाले प्रशिक्षण (ILT), वेब आधारित प्रशिक्षण (WBT) और कंप्यूटर आधारित प्रशिक्षण (CBT) के लिए अनुकूलित पाठ्यक्रम भी विकसित करती है।
इस कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर मिस्टर रामावतार गुप्ता हैं। कंपनी का मार्केट कैप ₹ 5.75 Cr. हैं। कंपनी का स्टॉक प्राइस वर्तमान में ₹0.40 चल रहा हैं। कंपनी की 90.43% की होल्डिंग पब्लिक के पास हैं।
Positives –
- कंपनी ने पिछले 3 वर्षों में 91.99% की अच्छी रेवेन्यू ग्रोथ दिखाई है।
- कंपनी वर्चुअली कर्ज मुक्त है।
- कंपनी के पास अच्छा कैश conversion साइकिल हैं।
Negatives –
- कंपनी का ROE और RoCE बेहद ख़राब हैं।
- लॉ प्रमोटर होल्डिंग।
इस कंपनी ने लास्ट फाइनेंसियल ईयर में जबरदस्त सेल्स ग्रोथ दिखाई हैं। ये देखना महत्वपूर्ण होगा की कंपनी अपनी सेल्स को बरकार रख पाती हैं या नहीं।
(11) Sturdy Industries Ltd.
₹1 से कम कीमत वाले सबसे सस्ते शेयर की लिस्ट में इस कंपनी का नाम भी आता हैं। इस कंपनी का बिज़नस मुख्य रूप से देखा जाये तो ये केबल, पॉलिमर और एल्युमिनियम जैसे प्रोडक्ट मैन्यूफैक्चर करता हैं। मिस्टर अशोक कुमार इस कंपनी के चीफ फाइनेंसियल ऑफिसर और एडिशनल डायरेक्टर हैं।
मार्केट कैपिटलाइजेशन के आधार पर इस कंपनी की वैल्यू ₹ 6.50 Cr. हैं। इस कंपनी का स्टॉक प्राइस वर्तमान में ₹0.43 चल रहा हैं।
इस कंपनी में प्रमोटर्स होल्डिंग 24.54% हैं जिसमें से 76.15% शेयर प्लेज्ड (pledged) हैं।
Positives –
कंपनी का ऑपरेटिंग लीवरेज काफी मजबूत है, औसत ऑपरेटिंग लीवरेज 9.48 है।
Negatives –
- कंपनी पर 23.27 करोड़ की contingent liabilities हैं।
- प्रॉफिट ग्रोथ और सेल्स ग्रोथ दोनों ही नेगेटिव हैं।
- कंपनी का ROE और RoCE अच्छा नहीं हैं।
- कंपनी एक लॉस मेकिंग कंपनी हैं।
(12) Empower India Ltd.
एम्पावर इंडिया लिमिटेड भारत में और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिजली इलेक्ट्रॉनिक्स, डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक्स, और कंप्यूटर हार्डवेयर / सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट बिज़नेस में संलग्न है। मिस्टर राजगोपालन अयंगर कंपनी के चीफ फाइनेंसियल ऑफिसर हैं।
इस कंपनी का मार्केट कैप ₹ 17.46 Cr. हैं। एक रूपये से कम कीमत वाला ये शेयर वर्तमान में ₹ 0.15 पर ट्रेड कर रहा हैं।
कंपनी में प्रमोटर्स की होल्डिंग 15.02% हैं। कंपनी में डेब्ट तो नहीं हैं परन्तु फाइनेंसियल हालत बहुत ही ख़राब हैं। आने वाले समय में कंपनी के डिफ़ॉल्ट करने की बहुत अधिक सम्भावना हैं।
(13) MPS Infotecnics Ltd.
ये कंपनी 1989 में ERP सॉफ्टवेयर कंपनी के रूप में स्थापित हुई थी। वर्तमान में कंपनी IT सोल्युशन प्रोवाइड करती हैं। वर्तमान में इस IT कंपनी के CEO मिस्टर पीयूष कुमार अग्रवाल हैं।
इस कंपनी का मार्किट कैप ₹ 471.80 Cr. हैं। अभी के समय कंपनी के स्टॉक का मूल्य ₹1 के करीब चल रहा हैं। कंपनी के ऊपर ₹ 24.05 Cr. का डेब्ट बर्डन हैं।
कंपनी की सेल्स ग्रोथ, प्रॉफिट ग्रोथ, ROE, RoCE बेहद ख़राब हैं। ये सब पैरामीटर्स कंपनी की कमज़ोर वित्तीय हालत को बताते हैं।
कंपनी की प्रमोटर होल्डिंग निरंतर गिर रही हैं जो की वर्तमान में 20.39% हैं जिसमें से 46.13% प्लेज्ड शेयर हैं।
(14) Devhari Exports (India) Ltd.
कंपनी 11 अक्टूबर 1994 को स्थापित की गई थी। वर्तमान में, ये कंपनी स्टील के व्यापार में लगी हुई है।
कंपनी का कुल मार्केट कैप ₹ 5.94 Cr. हैं। इस कंपनी के स्टॉक का मूल्य ₹ 0.80 के करीब चल रहा हैं। कंपनी के प्रमोटर्स ने अपनी होल्डिंग को गतकार शून्य कर लिया हैं। अब पूरी शेयर होल्डिंग पब्लिक के पास मौजूद हैं।
Positives –
कंपनी ने अपने कर्ज में 12.82 करोड़ की उल्लेखनीय कमी की है। फिर भी कंपनी के ऊपर ₹ 2.09 Cr. का कर्ज मौजूद हैं।
Negatives –
- पिछले 2 वर्षों में कंपनी की रेवेन्यू लगभग जीरो हो चुकी हैं।
- कंपनी का ROE और RoCE 1% से भी कम हैं।
- कंपनी में लिक्विडटी की कमी हैं।
(15) Quest Financial Services Ltd.
ये कंपनी 1980 में स्थापित हुई थी। कंपनी वित्तीय सेवाएं प्रदान करती है जिसमें निवेश, सलाहकार सेवाएं आदि शामिल हैं। इस कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर मिस्टर प्रकाश कुमार जाजोदिया हैं।
कंपनी का मार्केट कैप ₹ 5.18 Cr. का हैं। वर्तमान में कंपनी का शेयर प्राइस ₹ 0.42 चल रहा हैं।
प्रमोटर्स के पास मात्र 2.01% होल्डिंग हैं जबकि बाकी जनता के पास हैं। पिछले कुछ वर्षों में कंपनी ने अपने Loss को काफी हद तक घटाया हैं। साथ ही इस कंपनी में लिक्विडिटी की मात्रा काफी अच्छी हैं।
ये भी पढ़ें –
क्या आपको 1₹ वाले शेयर ख़रीदने चाहिए ?
क्या आपको ₹1 वाले शेयर लेने चाहिए या नहीं यह जानने से पहले आप निम्न पॉइंट जान लीजिये –
जो भी 1₹ वाले स्टॉक्स हमने ऊपर एनालिसिस किए हैं उनमें से किसी भी कंपनी की फाइनेंसियल हालत स्ट्रांग नहीं है। इनमें से अधिकतर कंपनियां आने वाले समय में survive कर पाएगी या नहीं ये एक बड़ा सवाल हैं।
ऊपर दी गई सभी कंपनियों में प्रमोटर्स के पास में कंपनी की बहुत ही कम होल्डिंग मौजूद है जो इनसे दूर रहने का एक सबसे बड़ा कारण बनती हैं। क्योंकि अगर प्रमोटर्स को ही कंपनी में विश्वास नहीं हैं तो शेयरहोल्डर्स को कैसे होगा।
कंपनियों के सेल्स फिगर और प्रॉफिट बिल्कुल नगण्य हैं। तो आप ही बताइए क्या आप ऐसे पैनी स्टॉक्स में निवेश करना चाहेंगे। अगर आप बिना किसी रिसर्च और एनालिसिस के ₹1 से कम कीमत के शेयर का मूल्य देखकर उस स्टॉक में निवेश कर देते हैं और आप कंपनी के बिजनेस मॉडल, कंपनी के फाइनेंसियल के बारे में सही जानकारी नहीं लेते हैं तो भविष्य में वह कंपनी बैंकरप्ट भी हो सकती है और आपका पूरा पैसा डूब सकता है।
साथ में पैनी स्टॉक्स में लिक्विडिटी की मात्रा काफी कम होती है यानी कि इस प्रकार के शेयर में खरीदारी और बिकवाली काफी कम होती है। जिसकी वजह से अगर आप पैनी स्टॉक खरीद भी लेते हैं तो हो सकता है कि जब आपको शेयर बेचना हो तो लिक्विडिटी की कमी के कारण आप उस शेयर को बेच ही ना पाए।
“इसलिए अगर मेरी राय में पूछा जाए तो मुझे पैनी स्टॉक बिल्कुल भी पसंद नहीं है। आपको हमेशा अच्छे मजबूत बिजनेस मॉडल वाले स्टॉक्स में ही निवेश करना चाहिए। जिनमें आप लम्बे समय के लिए निवेश करके अच्छी-खासी वेल्थ बना सकते हैं। पैनी स्टॉक्स में पैसा बनाने की बहुत कम गुंजाइश होती है लेकिन पैसा गंवाने की गुंजाइश ज्यादा होती हैं।”
आप शेयर बाजार में नुकसान से बचने के टिप्स फॉलो कर सकते हैं।
₹1 से कम कीमत वाले शेयर क्यों नहीं ख़रीदने चाहिए?
इसके बहुत सारे कारण हैं –
- इन पैनी स्टॉक्स में बड़े निवेशक बड़ा पैसा डालकर शेयर प्राइस ऊपर ले जाते हैं। जब छोटे रिटेल इन्वेस्टर इस हाई प्राइस पर ख़रीद लेते हैं तब बड़े निवेशक अपना शेयर बेचकर प्रॉफिट बुक करना चालू करते हैं। जिससे की रिटेल निवेशक इस ट्रैप में बिलकुल फंस जाते हैं।
- कमज़ोर वित्तीय हालत।
- बहुत ही कम लिक्विडटी।
- कंपनी के डिफ़ॉल्ट करने की बहुत संभावनाएं।
निष्कर्ष – Penny Stocks Under ₹1
फ़ण्डामेंटली स्ट्रांग स्टॉक्स में आपका पैसा बहुत तेजी से तो नहीं बढ़ेगा परन्तु आपका पैसा सुरक्षित अवश्य रहेगा। लेकिन ₹1 से कम कीमत वाले शेयर जो कि काफी जोख़िम भरें होते हैं उसमें आपका पूरा पैसा भी डूब सकता हैं।
दोस्तों, आपको समझ में आया होगा कि पैनी स्टॉक फंडामेंटली काफी कमजोर शेयर होते हैं जो आपका पैसा बिल्कुल खत्म कर सकते हैं। मैं यह नहीं कहूंगा कि आप किसी पेनी स्टॉक में बिल्कुल निवेश ना करें। लेकिन जिस भी स्टॉक में आप निवेश करें उससे पहले आप उसके बारें में सही तरीके से रिसर्च और एनालिसिस करें।
जब आपको उस कंपनी के बारे में सब कुछ सही लगे तभी आपको उस शेयर में निवेश करना चाहिए।
दोस्तों, ₹1 से कम कीमत वाले स्टॉक 2023 (Penny Stocks under ₹1 in Hindi) का यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा होगा तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। यदि आपके कोई सवाल हैं तो मुझे कमेंट बॉक्स के माध्यम से बता सकते हैं।
ये भी पढ़े :