रिज़र्व एंड सरप्लस क्या होता हैं | रिज़र्व के प्रकार और उपयोग

यदि आपने किसी भी कंपनी की कभी बैलेंस शीट देखी होगी तो आपको वहां पर रिज़र्व एंड सरप्लस जरूर दिखाई दिया होगा। किसी भी कंपनी का एनालिसिस करते समय उसका Reserve and Surplus जरूर देखना होता हैं।

इसलिए आज इस आर्टिकल में हम रिज़र्व एंड सरप्लस को विस्तार से समझेंगे जिसमें Reserve and Surplus Meaning in Hindi, रिज़र्व एंड सरप्लस से क्या पता चलता हैं आदि शामिल रहेगा।

Reserve and Surplus Meaning in Hindi

Reserve and Surplus in Hindi With Example

Reserve and Surplus को हिंदी में रिज़र्व और अधिशेष कहा जाता हैं। रिज़र्व एंड सरप्लस वो अमाउंट होता हैं जो किसी कंपनी द्वारा संचय किया जाता हैं। यह शेयरहोल्डर इक्विटी के रूप में संरक्षित किया जाता हैं। इसी वजह से रिज़र्व एंड सरप्लस को शेयरहोल्डर इक्विटी सेक्शन में दिखाया जाता हैं।

कोई भी कंपनी रिज़र्व एंड सरप्लस का निर्माण भविष्य की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए, लोन का भुगतान करने के लिए, डिविडेंड का भुगतान करने के लिए, फिक्स्ड एसेट बनाने के लिए कर सकती हैं।

कंपनियां रिज़र्व एंड सरप्लस को साल दर साल इकट्ठा करती हैं। इसकी वजह से इसमें कमी या बढोत्तरी हो सकती हैं।

Reserve and Surplus Meaning in Hindi with Example

कोई भी कंपनी अपने लाभों में कुछ पैसा बचाकर अपने रिज़र्व का निर्माण करती हैं जिसे वो आने वाले समय में अपनी आवश्यकताएं पूरी करने में करती हैं।

चलिए रिज़र्व एंड सरप्लस को एक उदाहरण की सहायता से समझते हैं।

मान लेते हैं की किसी कंपनी के पास अभी ओपनिंग रिज़र्व ₹1 लाख हैं। जबकि कंपनी ने अपने प्रॉफिट ₹5 लाख में से ₹50,000 रिज़र्व एंड सरप्लस अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया।

इस तरह कंपनी के पास में साल के अंत में रिज़र्व एंड सरप्लस अकाउंट में ₹1,50,000 हो जाएगा।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Reserve and Surplus Meaning in Hindi

अगर आप ऊपर दी गई इमेज को देखेंगे तो आपको एशियन पेंट्स की रिज़र्व हिस्ट्री दिखाई देगी। इसमें कंपनी ने साल दर साल अपने रिज़र्व को बढ़ाया हैं जो की बहुत ही बढ़िया माना जा सकता हैं।

कंपनी के रिज़र्व कैसे निकालते हैं?

वैसे किसी कंपनी के रिज़र्व को कई अलग तरीकों से निकाला जा सकता हैं। लेकिन हम कुछ महत्वपूर्ण तरीकों को समझ लेते हैं।

Reserve Formula:

General Reserve = Opening General Reserve + Transfer to General Reserve

Reserve and Surplus Formula:

Reserve and Surplus = General Reserve + Capital Reserve + Surplus 

Surplus Formula:

Surplus = Opening Surplus + (Net Profit – Transfer to General Reserve – Transfer to Dividend Reserve)

ये भी पढ़ें:

Reserve and Surplus के प्रकार (Types of Reserve and Surplus)

रिज़र्व और सरप्लस में से, सरप्लस ऐसा अकाउंट होता है जो कमाई की राशि को बनाए रखता है। इसकी वजह से इसका कोई भी प्रकार नहीं होता है।

लेकिन रिज़र्व को चार प्रमुख प्रकारों में उप-विभाजित किया जा सकता है।

General Reserve: कंपनियां निश्चित या अनिश्चित भविष्य के अपने दायित्वों को पूरा करने के लिए उपलब्ध सरप्लस से इस प्रकार का रिज़र्व बनाती हैं। यह किसी कंपनी की कमाई के एक हिस्से को अलग करके बनाया जाता है और इसे रेवेन्यू रिज़र्व के रूप में भी जाना जाता है।

Capital Reserve: एक कंपनी अपने विशिष्ट उद्देश्यों के लिए इस प्रकार का रिज़र्व बनाती है, जैसे कि कोई कैपिटल एक्सपेंडिचर करने के लिए। यह रिज़र्व आम तौर पर बिज़नेस के अन्य संचालन से बनाई गई इनकम से बनाया जाता हैं।

Capital Redemption Reserve: कंपनियां आमतौर पर अपने जनरल रिजर्व से ऐसे प्रॉफिट से इस रिज़र्व को बनाती हैं जो डिस्ट्रीब्यूट नहीं किया गया हैं। इस रिज़र्व का मुख्य उद्देश्य इक्विटी शेयरों को बाय बैक करना होता है।

Dividend Reserve: इस प्रकार का रिजर्व कंपनी के एक अलग अकाउंट के रूप में मौजूद होता है। इसका उपयोग कंपनी अपने शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड (dividend meaning) बाँटने में करती हैं।

इस प्रकार कंपनियां अलग-अलग उद्देश्य के लिए रिज़र्व का निर्माण करती हैं।

रिज़र्व बनाने के फायदें

सभी कंपनियों को रिज़र्व बनाने के कुछ फायदें होते हैं जो की इस प्रकार हैं –

  1. वित्तीय सुरक्षा (Financial Security): रिजर्व किसी भी कंपनी को आने वाली कठिनाइयों और आपातकालों के लिए तैयार रखने में मदद करता हैं। इससे कंपनी को वित्तीय सुरक्षा प्राप्त होती है जैसे कि नकदी की आवश्यकता, इन्वेस्टमेंट, लैंड और मशीनरी खरीदना।
  2. पुनर्निवेश (Reinvestment): रिजर्व कंपनी को अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स के लिए मनी स्रोत प्रदान करते हैं। इस तरह रिज़र्व कंपनी के विकास और वृद्धि के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।
  3. छवि में सुधार (Credibility): कंपनी में अच्छा रिज़र्व होने से इसकी छवि में सुधार होता हैं। निवेशकों को कंपनी में निवेश करने के लिए प्रोत्साहन मिलता हैं।
  4. डिविडेंड वितरण (Dividend Distribution): कंपनी रिजर्व का उपयोग डिविडेंड वितरण के लिए कर सकती है, इससे शेयरधारकों को अधिक लाभ होता है और उनकी संतुष्टि बढ़ती है।
  5. वर्किंग कैपिटल मेन्टेन (Working Capital): अच्छा रिज़र्व होने से कंपनी की वर्किंग कैपिटल की आवश्यकताएं आराम से पूरी हो जाती हैं। इससे कंपनी को छोटे-मोटे कामों के लिए लोन नहीं लेना पड़ता।

इस तरह कंपनी में रिज़र्व बनाने से कंपनी से लेकर शेयरहोल्डर्स तक को फ़ायदा होता हैं।

रिज़र्व के नुकसान

रिज़र्व बनाने के कुछ फायदें हैं तो कुछ नुकसान भी हैं जो की इस प्रकार हैं –

  • यदि रिजर्व का समय-समय पर उपयोग नहीं किया जाता है, तो वह कंपनी के लिए अधिक फायदेमंद नहीं होता।
  • ज्यादा रिज़र्व बनाने से शेयरधारकों को मिलने वाला डिविडेंड कम हो सकता हैं।
  • रिज़र्व बनाने का कभी स्पष्ट उद्देश्य नहीं होता, इसलिए इसका सही उपयोग होगा या नहीं ये कोई गारंटी नहीं होती।

रिज़र्व एंड सरप्लस का उपयोग कैसे करें?

किसी भी शेयर को चुनते समय आपको कंपनी के रिज़र्व जरूर देखने चाहिए। लेकिन सिर्फ कंपनी के अच्छे रिज़र्व देखकर आपको कंपनी में निवेश का निर्णय नहीं लेना चाहिए। क्योंकि एक शेयर को चुनने के लिए भी अनेक पैरामीटर होते हैं। 

आप जिस भी कंपनी को स्टडी कर रहे हैं आपको उसके रिज़र्व और सरप्लस उसकी बैलेंस शीट में जरूर देखना चाहिए। कंपनी के रिज़र्व बढ़ते हुए अच्छे माने जाते हैं। 

कई नुकसान वाली कंपनियां भी होती हैं इनमें भी आपको रिज़र्व देखने को मिल जायेगा। लेकिंन लॉस मेकिंग कंपनी में रिज़र्व में आपको कभी भी स्थिरता नहीं दिखाई देगी। 

FAQ’s Reserve and Surplus Meaning in Hindi

  1. रिज़र्व क्या होता हैं?

    जब कंपनी अपने प्रॉफिट में से कुछ हिस्सा रिज़र्व अकाउंट में डालती हैं तो वो कंपनी का रिज़र्व बन जाता हैं। इसका उपयोग कंपनी अपने आगामी प्रोजेक्ट्स या डिविडेंड बाँटने में कर सकती हैं।

  2. कंपनी “Reserve” कैसे उपयोग कर सकती है?

    कंपनी निवेश, ऋण का भुगतान और डिविडेंड वितरण के लिए रिज़र्व का प्रयोग कर सकती हैं।

  3. “Surplus” का अधिक होना क्या किसी कंपनी के लिए हमेशा अच्छा होता है?

    नहीं, Surplus का अधिक होना अच्छा या बुरा नहीं होता, और यह कंपनी के लक्ष्यों और वित्तीय योजनाओं पर निर्भर करता है।

  4. क्या रिज़र्व का भुगतान डिविडेंड भुगतान के लिए किया जा सकता हैं?

    जी हाँ, कंपनी अपने रिज़र्व में से अपने शेयरधारकों को डिविडेंड दे सकती हैं।

रिज़र्व क्या होता हैं का निष्कर्ष

आज आपने इस पोस्ट में रिज़र्व एंड सरप्लस को विस्तार में समझा जो की किसी भी कंपनी के एनालिसिस में काफी महत्वपूर्ण होता हैं। यह आपको कंपनी की वित्तीय स्थिति के बारें में बहुत ही अच्छी जानकारी देता हैं।

तो आज आपने इस पोस्ट में Reserve and Surplus Meaning in Hindi को समझा। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर जरूर शेयर करें। 

5/5 - (2 votes)

नमस्कार दोस्तों ! मैं राज कुमार बैरवा पूंजी गाइड ब्लॉग का फाउंडर हूँ। मैं पूंजी गाइड ब्लॉग पर शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड, पर्सनल फाइनेंस से सम्बंधित जानकारियां शेयर करता हूँ।

Leave a Reply

Punji Guide