शेयर मार्केट में ब्लू चिप कंपनी या ब्लू चिप शेयर का बहुत प्रभुत्व रहता हैं। यदि आप भी ब्लू चिप कंपनी के बारें में जानना चाहते हैं तो आज आपका ये कोतुहल समाप्त हो जाएगा।
आज इस आर्टिकल में हम ब्लू चिप शेयर के बारें में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करेंगे। इसमें हम ब्लू चिप कंपनी है, ब्लू चिप शेयर क्या होता है और ब्लू चिप शेयर्स लिस्ट को चर्चा में शामिल करेंगे।
ब्लू चिप कंपनी क्या है | Blue Chip Meaning in Hindi
ब्लू चिप कंपनी ऐसी कंपनियों को कहा जाता हैं, जिनका स्टॉक मार्केट में, निरंतर अच्छे प्रदर्शन (performance) का रिकॉर्ड रहा हो। ऐसी कंपनियां आर्थिक रूप से बहुत ज्यादा मजबूत होती हैं।
साथ ही इनके ऊपर कर्ज (debt) का बोझ भी नहीं होता। यदि कर्ज होता भी है तो बहुत कम मात्रा में होता है, जिससे इनके प्रॉफिट पर कोई विशेष फर्क नहीं पड़ता है।
मार्केट करेक्शन में ब्लू चिप कंपनी के शेयर में बहुत ज्यादा गिरावट नहीं होती हैं। साथ ही स्टॉक मार्केट के उतार-चढ़ाव का इन शेयर्स पर बहुत अधिक फर्क नहीं पड़ता हैं। जिसकी वजह से शेयरधारकों का पैसा डूबने का खतरा बहुत कम रहता है।
आमतौर पर ब्लू चिप कंपनियां पुरानी और लार्ज मार्केट कैप वाली होती हैं। साथ ही अपने सेक्टर की अग्रणी कंपनी के रूप में जानी जाती हैं। इन कंपनियों के प्रोडक्ट की मार्केट में और उपभोक्ताओं के बीच बहुत अच्छी पहचान और पैठ होती है। ये लॉन्ग टर्म में अपने निवेशकों को अच्छा प्रॉफिट देने में कामयाब रहती हैं।
“ब्लू चिप कंपनी को लार्ज कैप कंपनी भी कहां जाता हैं।”
ब्लू चिप शेयर की विशेषताएं
निम्न विशेषताएं ब्लू चिप कंपनीज में पाई जाती हैं –
- ब्लू चिप कंपनी का मार्केट कैप 30,000 करोड़ से अधिक होता हैं।
- ये कंपनीज मार्केट में प्रतिष्ठित होती हैं।
- मार्केट लीडर।
- ब्लू चिप कंपनी के शेयर आमतौर पर सेंसेक्स और निफ़्टी में शामिल होते हैं।
- इन कंपनीज की वित्तीय प्रोफाइल बहुत मजबूत होती है।
- इन कंपनियों में या तो कर्ज होता नहीं हैं या न के बराबर कर्ज होता हैं।
- प्रायः ये ब्लू चिप शेयर अपने निवेशकों को अच्छा डिविडेंड का भुगतान करते हैं।
ब्लू चिप शेयर रिटर्न्स
अधिकतर लॉन्ग टर्म निवेशक ब्लूचिप स्टॉक्स में निवेश करना पसंद करते हैं। ब्लू चिप शेयर में निरंतरता और अच्छी कम्पाउंडिंग देखने को मिलती हैं।
साथ ही ब्लू चिप शेयर स्टॉक मार्केट क्रैश में बहुत ज्यादा गिरते भी नहीं हैं। जिससे निवेशक को बहुत ज्यादा नुकसान नहीं होता।
हालाँकि ब्लू चिप कंपनी में बहुत ज्यादा मल्टीबैगर रिटर्न्स भी नहीं देखने को मिलते। क्योंकि कंपनियां मार्केट में अच्छी तरह से स्थापित हो चुकी होती हैं जिससे इनमें बहुत अधिक तेजी नहीं देखी जाती हैं।
आमतौर पर ब्लू चिप शेयर 15-20% के CAGR रिटर्न बनाकर दे सकते हैं। ये कुछ शेयर्स में थोड़े ऊपर-नीचे भी हो सकते हैं। ब्लू चिप कंपनी के फाइनेंसियल बढ़िया होने की वजह से इनकी शेयर प्राइस नियमित रूप से बढ़ती रहती हैं।
ब्लू चिप शेयर लिस्ट
भारतीय शेयर बाजार में बहुत सी ब्लू चिप कंपनियां हैं। इनमें से अधिकांश सेंसेक्स और निफ़्टी में शामिल हैं।
चलिए अब ब्लू चिप शेयर की लिस्ट को देख लेते हैं –
S. No | ब्लू चिप शेयर कंपनी | सेक्टर |
1 | Reliance Industries Ltd. | OIL & GAS |
2 | HDFC Bank Ltd. | FINANCIAL SERVICES |
3 | Infosys Ltd. | IT |
4 | ICICI Bank Ltd. | FINANCIAL SERVICES |
5 | Housing Development Finance Corporation Ltd. | FINANCIAL SERVICES |
6 | Tata Consultancy Services Ltd. | IT |
7 | Kotak Mahindra Bank Ltd. | FINANCIAL SERVICES |
8 | ITC Ltd. | FMCG |
9 | Hindustan Unilever Ltd. | FMCG |
10 | Larsen & Toubro Ltd. | CONSTRUCTION |
11 | State Bank Of India | FINANCIAL SERVICES |
12 | AXIS Bank Ltd. | FINANCIAL SERVICES |
13 | Bharti Airtel Ltd. | TELECOM |
14 | Bajaj Finance Ltd. | FINANCIAL SERVICES |
15 | Asian Paints | CONSUMER DURABLES |
16 | Maruti Suzuki India Ltd. | AUTOMOBILE |
17 | Mahindra & Mahindra Ltd. | AUTOMOBILE |
18 | HCL Technologies Ltd. | IT |
19 | Sun Pharmaceutical Industries Ltd. | HEALTHCARE |
20 | Titan | CONSUMER DURABLES |
21 | Tata Motors Ltd. | AUTOMOBILE |
22 | Power Grid Corporation of India Ltd. | POWER |
23 | Tata Steel Ltd. | METALS & MINING |
24 | NTPC Ltd. | POWER |
25 | Bajaj FinServ Ltd. | FINANCIAL SERVICES |
26 | UltraTech Cement Ltd. | CONSTRUCTION MATERIALS |
27 | Tech Mahindra Ltd. | IT |
28 | Nestle India Ltd. | FMCG |
29 | Wipro Ltd. | IT |
30 | Oil And Natural Gas Corporation Ltd. | OIL & GAS |
31 | JSW Steel Ltd. | METALS & MINING |
32 | Dr. Reddy’s Laboratories Ltd. | HEALTHCARE |
33 | IndusInd Bank Ltd. | FINANCIAL SERVICES |
34 | HDFC Life Insurance Co. | FINANCIAL SERVICES |
35 | Grasim Industries Ltd. | CONSTRUCTION MATERIALS |
36 | Cipla Ltd. | HEALTHCARE |
37 | Hindalco Industries Ltd. | METALS & MINING |
38 | Adani Port and Special Economic Zone Ltd. | SERVICES |
39 | SBI Life Insurance Co. | FINANCIAL SERVICES |
40 | Bajaj Auto Ltd. | AUTOMOBILE |
41 | Divi’s Laboratories Ltd. | HEALTHCARE |
42 | Tata Consumer Products Ltd. | FMCG |
43 | Britannia Industries Ltd. | FMCG |
44 | Coal India Ltd | OIL & GAS |
45 | Eicher Motors Ltd. | AUTOMOBILE |
46 | Apollo Hospital | HEALTHCARE |
47 | Hero MotoCorp Ltd. | AUTOMOBILE |
48 | UPL Ltd. | CHEMICALS |
49 | Bharat Petroleum Corp. Ltd. | OIL & GAS |
50 | Shree Cement Ltd. | CONSTRUCTION MATERIALS |
ये सभी कंपनिया ब्लू चिप कंपनिया हैं जो की निफ़्टी 50 का भी पार्ट हैं। इसमें आपको अधिकतर ब्लू चिप शेयर फाइनेंसियल सेक्टर से देखने को मिलेंगे।
ब्लू चिप शेयर के फायदे और नुकसान
चलिए अब बात करते हैं ब्लू चिप शेयर के फायदे और नुकसान के बारें में।
ब्लू चिप शेयर के फायदे
- अच्छा वित्तीय प्रदर्शन
- रिटर्न्स में स्थिरता रहती है
- स्टॉक मार्केट क्रैश में कम गिरावट
- लॉन्ग टर्म में अच्छे CAGR रिटर्न्स
- अच्छे डिविडेंड की संभावना बनी रहती हैं
- आर्थिक मंदी में भी कोई विशेष नुकसान नहीं
- अच्छा मैनेजमेंट।
ब्लू चिप शेयर के नुकसान
- औसत रिटर्न्स
- इंडेक्स से कम रिटर्न की संभावना
- बिज़नेस को बढ़ाने के लिए कोई विशेष कदम नहीं।
इस तरह ब्लू चिप स्टॉक में निवेश करने के कुछ फायदे हैं तो कुछ नुकसान। लेकिन इसमें नुकसान की तुलना में फायदे अधिक हैं।
क्या आपको ब्लू चिप शेयर में निवेश करना चाहिए?
यदि आपको लॉन्ग टर्म अच्छी वेल्थ बनानी हैं तो आपको निश्चित रूप से ब्लू चिप स्टॉक्स में निवेश करना चाहिए। ब्लू चिप शेयर रिटर्न्स देने के मामले में काफी कंसिस्टेंट रहते हैं।
साथ ही जो निवेशक कम रिस्क लेना पसंद करते हैं उनके लिए भी ब्लू चिप शेयर बढ़िया माने जाते हैं। क्योंकि ब्लू चिप कंपनिया मार्केट में अच्छी स्थापित कम्पनिया होती हैं जिसकी वजह से इनमें रिस्क की मात्रा भी कम रहती हैं।
ब्लू चिप शेयर आपको मार्केट वोलैटिलिटी से बचाते हैं। अधिकतर FII और DII भी भारी मात्रा में ब्लू चिप शेयर में निवेश करते हैं।
यदि आप ब्लू चिप शेयर में निवेश करने का निर्णय लेते हैं तो आपको उस कंपनी को नियमित रूप से ट्रैक करने की भी बहुत ज़्यादा आवश्यकता नहीं होती।
हालाँकि किसी पैनी स्टॉक में आपको बहुत अधिक रिटर्न्स प्राप्त हो सकते हैं लेकिन उसमें रिस्क भी बहुत अधिक होती हैं। जिसमें प्रॉफिट के साथ-साथ नुकसान होने की संभावनाएं भी प्रबल होती हैं।
FAQ:
ब्लू चिप शेयर का मतलब क्या होता है?
ब्लू चिप कंपनिया मार्केट में दिग्गज स्थान रखती हैं। इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन काफी बड़ा होता हैं। साथ ही इनका ट्रैक रिकॉर्ड भी काफी लंबा होता हैं।
ब्लू चिप कंपनी कौन-कौन सी है?
मार्केट में बहुत से कम्पनिया ब्लू चिप हैं जैसे की SBI, HDFC, रिलायंस, बजाज फाइनेंस, टाटा मोटर्स, इंफोसिस , HCL आदि।
क्या ब्लू चिप शेयरों में निवेश करना अच्छा है?
ब्लू-चिप शेयरों में अक्सर मजबूत बैलेंस शीट होती हैं। साथ ही अच्छा कैश फ्लो, स्थापित व्यापार रणनीतियां और बढ़ते लाभांश का ट्रैक रिकॉर्ड भी होता है। अपने अच्छे ट्रैक रिकॉर्ड और प्रदर्शन के परिणामस्वरूप, निवेशक आमतौर पर ब्लू-चिप शेयरों को सबसे सुरक्षित निवेश में से एक मानते हैं।
मुझे ब्लू चिप स्टॉक कब खरीदना चाहिए?
जब ब्लू चिप कंपनी अपने बुरे टाइम में हो और उसकी शेयर प्राइस अच्छे से करेक्ट हो चुकी हो तो उस समय ब्लू चिप स्टॉक खरीदना अच्छा माना जाता हैं।
निष्कर्ष
तो दोस्तों, आज आपने इस आर्टिकल में समझा की ब्लू चिप कंपनी क्या है और ब्लू चिप शेयर लिस्ट। ये जानकारी आपकी निवेश यात्रा में बहुत मदद करेगी।
ये जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इसे अपने साथियों के साथ सोशल मीडिया हैंडल्स पर जरूर सांझा करें।
ये भी पढ़े: