सबसे ज्यादा डिविडेंड देने वाले शेयर | 10 बेस्ट डिविडेंड शेयर

नमस्कार ! आज हम सबसे ज्यादा डिविडेंड देने वाले शेयर के ऊपर बात करेंगे। इसमें हम कंपनीज की चर्चा करेंगे जो की डिविडेंड इन्वेस्टिंग के लिए सबसे बढ़िया मानी जा सकती हैं।

एक शेयर मार्केट निवेशक को डिविडेंड बहुत ही प्यारा होता हैं। जब भी डिविडेंड आपके बैंक अकाउंट में क्रेडिट होता होगा आपको निश्चित तौर पर ख़ुशी होती होगी।

तो चलिए दोस्तों, आज सबसे ज्यादा डिविडेंड देने वाले शेयर के इस टॉपिक में हम निम्न पॉइंट्स पर चर्चा करेंगे-

  • सबसे ज्यादा डिविडेंड देने वाली कंपनी
  • डिविडेंड देने वाली कंपनी लिस्ट 2023
  • भारत में पिछले 10 वर्षों में सबसे अधिक लाभांश देने वाले स्टॉक
Contents hide

सबसे ज्यादा डिविडेंड देने वाली कंपनी | Highest Dividend paying Stocks in India

भारतीय शेयर बाजार में कई कंपनियों का अच्छा डिविडेंड देने का इतिहास रहा हैं। कई कंपनिया तो साल में 2-3 बार तक भी डिविडेंड का भुगतान करती हैं।

जब आप किसी कंपनी के शेयर ख़रीदते हो और कंपनी प्रॉफिट कमाती हैं तो वो आपको अपने प्रॉफिट में से कुछ हिस्सा डिविडेंड या लाभांश के रूप में दे सकती है।

जो भी डिविडेंड की राशि होती हैं वो सीधे आपके बैंक अकाउंट में क्रेडिट कर दी जाती हैं। डिविडेंड पाने के लिए रिकॉर्ड डेट पर आपके डीमैट अकाउंट में शेयर जमा रहने चाहिए।

सबसे ज्यादा डिविडेंड देने वाले शेयर

sabse Jyada dividend dene wali company share

चलिए अब सबसे ज्यादा डिविडेंड देने वाले शेयर की बात कर लेते हैं। इसमें मैं आपको 10 बेस्ट डिविडेंड स्टॉक बताऊंगा जिनका विवरण निम्न प्रकार से हैं। 

1. वेदांता लिमिटेड (Vedanta Limited)

वेदांता लिमिटेड सबसे ज्यादा डिविडेंड देने वाली कंपनी हैं जिसका वर्तमान में डिविडेंड यील्ड 36.7 % हैं। इस कंपनी ने 2022 में ₹81.50 प्रति शेयर का चार बार में भुगतान किया था।

जबकि 2023 में अब तक ये तीन बार डिविडेंड दे चुकी हैं। इस तरह यह कंपनी लगातार लाभांश का भुगतान करके अपने निवेशकों को मालामाल कर चुकी हैं।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

ये कंपनी मिनरल और नेचुरल गैस के क्षेत्र से सम्बंधित हैं जो कि एक लार्ज कैप कंपनी के रूप में स्टॉक मार्केट में लिस्टेड हैं।

2.  इंडियन ऑइल (Indian Oil Corporation Ltd)

Indian Oil Corporation भी बेस्ट डिविडेंड शेयर माना जाता हैं। यह कंपनी भी सालों से अपने निवेशकों को अच्छे-खासे लाभांश का भुगतान करती रही हैं।

वर्तमान में इस कंपनी का डिविडेंड यील्ड 8.52% हैं। इसका मतलब हैं की आप साल भर में अपने निवेश पर 8.52% तो डिविडेंड के रूप में ही कमा लेंगे। इतनी अधिक इंटरेस्ट रेट तो आपको बैंक फिक्स्ड डिपाजिट पर भी नहीं मिलती हैं।

इस कंपनी ने 2021 में 4 बार अपने निवेशकों को पुरस्कृत किया था। जबकि 2022 में IOCL ने दो बार डिविडेंड का भुगतान किया था।

यह कंपनी भारत सरकार की एक महारत्न कंपनी हैं जो की ऑइल एंड पेट्रोलियम सेक्टर की दिग्गज कंपनी हैं। इस कंपनी का वर्तमान शेयर प्राइस ₹100 के नीचे चल रहा हैं।

ये भी पढ़ें:

3. हिंदुस्तान ज़िंक (Hindustan Zinc Ltd)

यह शेयर भी भारत में पिछले 10 वर्षों में सबसे अधिक लाभांश देने वाले स्टॉक में शामिल हैं। यह कंपनी मेटल एंड माइनिंग सेक्टर में कार्यरत हैं। यह कंपनी वेदांता लिमिटेड कंपनी की एक सब्सिडियरी कंपनी हैं।

अभी के समय इस डिविडेंड पेइंग स्टॉक का डिविडेंड यील्ड 22.7% चल रहा हैं। हिंदुस्तान ज़िंक 2023 में अब तक तीन बार डिविडेंड की घोषणा की हैं। जिसमें इसने ₹46 प्रति शेयर का लाभांश दिया हैं।

यह कंपनी लगातार अंतरिम और फाइनल डिविडेंड के रूप में अपने निवेशकों को खुश करती रहती हैं।

4. आर ई सी लिमिटेड (REC Ltd)

आरईसी लिमिटेड एक केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र (CPSU) का उपक्रम है। ये कंपनी बिजली मंत्रालय के तहत पूरी बिजली क्षेत्र की मूल्य श्रृंखला में वित्तपोषण परियोजनाओं में बिज़नेस करती हैं।

यह कंपनी डिविडेंड देने वाली कंपनी की लिस्ट में एक विशेष जगह रखती हैं। आरईसी लिमिटेड का डिविडेंड यील्ड 7.46% हैं जो कि बहुत ही बढ़िया माना जा सकता हैं।

आरईसी लिमिटेड अपने निवेशकों को लंबे समय से अच्छे रिटर्न्स के साथ अच्छा डिविडेंड भी दे रही हैं। साथ ही वर्तमान में कंपनी बहुत ही कम वैल्यूएशन पर भी मौजूद हैं।

इस कंपनी ने 2021 में पांच बार डिविडेंड दिया था। जबकि 2022 में 3 बार लाभांश का भुगतान किया था। तो ऐसे निवेशक जो अपने इन्वेस्टमेंट पर नियमित आय चाहते हैं उनके लिए ये बढ़िया विकल्प हो सकता हैं।

5. पीटीसी इंडिया लिमिटेड (PTC India Limited)

पीटीसी इंडिया लिमिटेड भी सबसे ज्यादा डिविडेंड देने वाली कंपनी हैं जिसका वर्तमान में डिविडेंड यील्ड 6.97% हैं। यह कंपनी पावर ट्रेडिंग सॉलूशन ऑफर करती हैं। कंपनी रिटर्न्स के मामले में जरूर स्लो मूवर हैं परन्तु डिविडेंड देने में काफी आगे हैं।

इस कंपनी ने 2020 से 5 बार डिविडेंड घोषित किया हैं। यह कंपनी साल-दर-साल अपने निवेशकों को नियमित रूप से डिविडेंड का भुगतान कर रही हैं।

पीटीसी इंडिया का शेयर आपको ₹110 के आस-पास मिल जायेगा।

ये भी पढ़ें:

6. कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Ltd)

कोल इंडिया कंपनी रिटेल निवेशकों की काफी पसंदीदा हैं। यह कंपनी माइनिंग और कोल प्रोडक्शन में लगी हुई हैं। साथ ही इस कंपनी को महारत्न का दर्जा भी दिया गया हैं।

इस कंपनी का वर्तमान डिविडेंड यील्ड 8.64% हैं। शेयर बाजार में ये डिविडेंड यील्ड बहुत ही बढ़िया माना जा सकता हैं।

कोल इंडिया ने 2021 और 2022 में तीन-तीन बार का डिविडेंड दिया हैं। एक साल में तीन बार का डिविडेंड बहुत ही बढ़िया माना जा सकता हैं।

7. एनएमडीसी लिमिटेड (NMDC Ltd)

यह कंपनी भी डिविडेंड देने वाली कंपनी लिस्ट 2023 में अपना एक विशेष स्थान रखती हैं। NMDC कंपनी हीरे के साथ-साथ लौह अयस्क की खोज और उत्पादन, स्पंज आयरन के उत्पादन और बिक्री, पवन ऊर्जा के उत्पादन और बिक्री में लगा हुई है।

NMDC ने वर्ष 2021 में ₹16.77 के डिविडेंड का भुगतान किया था। जबकि 2022 में इसने ₹5.73 डिविडेंड के रूप में दिया था। कंपनी का इतिहास नियमित डिविडेंड देने का रहा हैं। इस कंपनी का डिविडेंड यील्ड 3.34% हैं।

एक PSU स्टॉक होने की वजह से आपको इनमें अच्छा-खासा लाभांश देखने को मिलेगा। क्योंकि भारत सरकार की हिस्सेदारी इस प्रकार की कंपनीज में बहुत ही ज्यादा होती हैं।

8. आईटीसी लिमिटेड (ITC Limited)

बेस्ट डिविडेंड स्टॉक की बात हो ओर उसमें ITC की बात न हो ये तो बहुत ही नाइंसाफी होगी।

ITC कंपनी FMCG और सिगरेट बिज़नेस में काम करती हैं। सिगरेट बिज़नेस में कंपनी मार्केट की लीडर हैं। साथ ही ये अभी FMCG सेक्टर में भी बहुत ही अच्छे से ग्रोथ भी कर रही हैं।

वर्तमान में इस कंपनी का डिविडेंड यील्ड 2.70% हैं जो की हाल-फिलहाल में ITC की शेयर प्राइस में भारी बढ़ोतरी से कम हो गया हैं। इस कंपनी ने 2022 में दो बार डिविडेंड घोषित किया था जबकि 2023 में यह तीन बार डिविडेंड दे चुकी हैं।

आने वाले समय में उम्मीद हैं की ITC का FMCG सेगमेंट इनके कोर बिज़नेस से अलग हो सकता हैं। यदि ऐसा होता हैं तो इस शेयर में अच्छी वैल्यू अनलॉक हो सकती हैं।

9. पॉवर ग्रिड (Power Grid Corporation of India Ltd)

यह कंपनी भी सबसे अधिक डिविडेंड पेइंग कंपनी हैं। पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड एक महारत्न PSU हैं। साथ ही यह भारत की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक पावर ट्रांसमिशन कंपनी भी है।

इस कंपनी में भारत सरकार की 51.34% हिस्सेदारी है।

वर्तमान में इस कंपनी का डिविडेंड यील्ड 4.07% चल रहा हैं। अच्छे रिटर्न्स के साथ ये डिविडेंड यील्ड बहुत ही बढ़िया माना जा सकता हैं।

WhatsApp Join Now
Telegram Join Now

पॉवर ग्रिड कंपनी ने 2021 में चार बार डिविडेंड दिया था। जबकि 2022 में तीन बार डिविडेंड का भुगतान किया था। साथ ही कंपनी का नियमित रूप से डिविडेंड देने का बहुत ही अच्छा ट्रैक रिकॉर्ड भी हैं।

10. नालको लिमिटेड (NALCO Limited)

नालको लिमिटेड भी भारत में पिछले 10 वर्षों में सबसे अधिक लाभांश देने वाले स्टॉक में अपना एक विशेष स्थान बनाता हैं। यह कंपनी एल्युमिना और एल्युमीनियम का निर्माण और बिक्री का कार्य करती हैं।

इस कंपनी का डिविडेंड यील्ड 4.09% हैं। साथ ही इस कंपनी का शेयर प्राइस वर्तमान में ₹100 के नीचे चल रहा हैं।

नालको ने 2022 में दो बार डिविडेंड का पेमेंट किया था। जबकि 2023 में यह अब तक दो बात डिविडेंड दे चुकी हैं। अगर आप इस कंपनी का पिछले 20 साल का ट्रैक रिकॉर्ड उठाकर देखेंगे तो आपको इनके डिविडेंड में एक नियमितता दिखाई देगी।

डिविडेंड देने वाली कंपनी लिस्ट 2023

चलिए अब हम शेयर्स की बात कर लेते हैं जिन्होंने 2023 में अपने निवेशकों को अच्छे-खासे डिविडेंड का भुगतान किया हैं।

डिविडेंड देने वाली कंपनीडिविडेंड यील्ड
टाटा स्टील3.15 %
ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज1.41 %
HUL1.46 %
इंडस टावर्स6.71 %
कैस्ट्रोल इंडिया4.89 %
इन्फोसिस लिमिटेड2.50 %
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज1.45 %
IRFC2.42 %
SAIL1.10 %
HDFC बैंक1.14 %

भारत में पिछले 10 वर्षों में सबसे अधिक लाभांश देने वाले स्टॉक

चलिए अब हम उन स्टॉक्स की बात कर लेते हैं जिन्होंने अंतिम 10 वर्षों में अपने निवेशकों को सबसे अधिक डिविडेंड का भुगतान किया हैं।

डिविडेंड स्टॉकडिविडेंड यील्ड
वेदांता लिमिटेड36.7%
इंडियन आयल8.52%
हिन्दुस्तान ज़िंक22.7%
आरईसी लिमिटेड7.46%
पीटीसी इंडिया लिमिटेड6.97%
कोल इंडिया8.64%
NMDC Ltd3.34%
आईटीसी लिमिटेड2.70%
पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन4.07%
नालको लिमिटेड4.09%

क्या हमें ज़्यादा डिविडेंड देने वाले स्टॉक्स में निवेश करना चाहिए?

इस प्रश्न के अलग-अलग उत्तर हो सकते हैं।

जैसे की यदि आप अभी कम उम्र के व्यक्ति हैं और आपका फोकस अच्छी वेल्थ बनाने का हैं। तो स्थिति में आप डिविडेंड देने वाले शेयर से दूर रह सकते हैं।

क्योंकि जो भी कंपनी अच्छा डिविडेंड देती हैं-

  • या तो PSU कंपनी होती हैं जिसमें लॉन्ग टर्म में कुछ भी अच्छा रिटर्न नहीं बनता
  • या फिर ऐसी कंपनी होती हैं जिसके पास फ्यूचर ग्रोथ के लिए कोई विशेष प्लान नहीं हैं।

इन दोनों स्थितियों में ही लॉन्ग टर्म में अच्छी वेल्थ बनाना मुश्किल काम हो सकता हैं। हालांकि ग्रोथ स्टॉक्स भी थोड़ा बहुत डिविडेंड का भुगतान करते हैं जो की चलता हैं।

दूसरी ओर ऐसे निवेशक होते हैं जिनकी उम्र ज्यादा हो चुकी हैं और वे अधिक रिस्क नहीं उठा सकते हैं। उनके लिए डिविडेंड देने वाले स्टॉक्स में निवेश करना अच्छा विकल्प हो सकता हैं।

साथ ही ऐसे निवेशक जिनकी कैपिटल भी बहुत ज्यादा हो चुकी हैं वो भी डिविडेंड देने वाले शेयर पर ध्यान दे सकते हैं।

लेकिन मेरी राय में सिर्फ स्टॉक का डिविडेंड देखकर निवेश करना एक गलत रणनीति हो सकती हैं।

FAQ on Highest Dividend paying Stocks in India

  1. सबसे ज्यादा डिविडेंड देने वाले शेयर कौनसे हैं?

    सबसे ज्यादा डिविडेंड देने वाले शेयर्स में वेदांता लिमिटेड, ITC लिमिटेड, GAIL, ONGC, REC लिमिटेड, PTC इंडिया लिमिटेड, HPCL, IOCL, कोल इंडिया जैसी कंपनिया शामिल हैं।

  2. क्या डिविडेंड देने वाले शेयर में निवेश करना चाहिए?

    यदि आप डिविडेंड इन्वेस्टिंग को फॉलो कर रहे हैं मतलब की आप एक रेगुलर इनकम प्राप्त करना चाहते हैं तो डिविडेंड देने वाले स्टॉक्स में निवेश किया जा सकता हैं। बाकी सिर्फ डिविडेंड को देखकर निवेश करना एक गलत रणनीति मानी जाती हैं।

  3. हमें डिविडेंड साल में कितनी बार मिलता है?

    इसका कोई पैमाना नहीं हैं। फिर भी कंपनिया साल भर में एक से लेकर तीन बार तक डिविडेंड घोषित कर सकती हैं।

  4. शेयर खरीदने पर डिविडेंड कैसे मिलता है?

    आपको डिविडेंड आपके पास मौजूद शेयर्स की संख्या के आधार पर मिलता हैं। आपका जो भी लाभांश बनता हैं वो सीधा आपके डीमैट अकाउंट से लिंक बैंक अकाउंट में क्रेडिट कर दिया जाता हैं।

निष्कर्ष सबसे ज्यादा डिविडेंड देने वाले शेयर 2023

दोस्तों, अगर आप सिर्फ यह खोज रहें हैं की सबसे ज्यादा डिविडेंड देने वाले शेयर कौनसे हैं और फिर आप उनमें निवेश करने वाले है। तो मेरी राय में आपको एक बार उन शेयर्स के पिछले रिटर्न्स को भी देखना चाहिए। 

आमतौर पर जो शेयर अच्छा डिविडेंड देते हैं उनके रिटर्न लॉन्ग टर्म में बहुत ही कम होते हैं। इसलिए आपको रिटर्न्स को पहली प्राथमिकता देनी चाहिए। 

तो दोस्तों, आज आपने इस आर्टिकल में जाना सबसे ज्यादा डिविडेंड देने वाली कंपनी या सबसे ज्यादा डिविडेंड देने वाले शेयर। यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे सोशल मीडिया एकाउंट्स पर जरूर साँझा करें।  

ये भी पढ़ें:

5/5 - (5 votes)

नमस्कार दोस्तों ! मैं राज कुमार बैरवा पूंजी गाइड ब्लॉग का फाउंडर हूँ। मैं पूंजी गाइड ब्लॉग पर शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड, पर्सनल फाइनेंस से सम्बंधित जानकारियां शेयर करता हूँ।

Leave a Reply

Punji Guide