Best Demat Account in India – आपके लिए बेस्ट ब्रोकर
कुछ सालों पहले बड़े ब्रोकर अपने क्लाइंट्स से ट्रेडिंग के लिए भारी ब्रोकरेज वसूल किया करते हैं और अभी भी करते हैं। बस अंतर यह हैं की पहले आपके पास डिस्काउंट ब्रोकर का विकल्प मौजूद नहीं था, अब यह विकल्प आपके पास मौजूद हैं।
डिस्काउंट ब्रोकर को चुनके निवेशक भारी ब्रोकरेज और शुल्कों से छुटकारा पा सकते हैं। अगर आप भी इन्वेस्टिंग या ट्रेडिंग के लिए Best Demat Account in India या Best Discount Broker की खोज में हैं तो आपकी ये उलझन इस आर्टिकल के द्वारा ख़त्म हो जाएगी।
जब भी आप अपने लिए बेस्ट ब्रोकर ढूंढते हैं और किसी ब्रोकर से संपर्क करते हैं तो आपको कई चीजों जैसे की शुल्क, ब्रोकरेज, ट्रेडिंग प्लेटफार्म इंटरफ़ेस से अनजान रखा जा सकता हैं। भारत में अभी के समय सैकड़ों स्टॉक ब्रोकर मौजूद हैं लेकिन ऐसा नहीं हैं की हम सिर्फ आँख मूंद के किसी भी ब्रोकर के पास अपना डीमैट अकाउंट खुलवा ले। हमेशा एक विश्वसनीय और स्थापित (reputed) ब्रोकर को ही सेलेक्ट करे।
मैं यहां आपको कोई लम्बी-चौड़ी Best Brokers की लिस्ट नहीं दूंगा। मैंने सिर्फ 4 Best Discount Broker को सलेक्ट किया हैं। आप अपनी पसंद के अनुसार कोई भी एक Demat account को चुन सकते हैं जो आपको Best Demat Account लगे। यह सभी अच्छे और विश्वसनीय स्टॉक ब्रोकर हैं।
Best Demat Account in India – हिंदी में
1. USPTOX
Upstox डीमैट अकाउंट RKSV India Pvt. Ltd द्वारा प्रस्तुत एक ऑनलाइन स्टॉक ब्रोकर हैं। मिनिमम ब्रोकरेज, एडवांस टेक्नोलॉजी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म और ज्यादा मार्जिन्स की वजह से Upstox बेस्ट ब्रोकर्स में से एक हैं।
अपने ग्राहकों को Upstox बिलकुल फ्री में डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट खोलने की सुविधा प्रदान करता हैं। इसमें डिलीवरी ट्रांसक्शन पर जीरो ब्रोकरेज और इंट्राडे के सौदों पर अधिकतम ₹20 की ही ब्रोकरेज लगती हैं।
UPSTOX Main Features
- फ्री में ऑनलाइन पेपरलेस अकाउंट खोलने की सुविधा।
- एक दिन में बिना किसी असुविधा के डीमैट अकाउंट खोलना।
- शुरुवाती 30 दिनों में जीरो ब्रोकरेज की सुविधा।
- डिलीवरी के सौदों पर कोई भी ब्रोकरेज नहीं।
- UPI और G Pay से Funds add करने पर कोई शुल्क नहीं।
- यूजर फ्रेंडली ट्रेडिंग टर्मिनल।
- तुरंत और रेस्पॉन्सिव कस्टमर सपोर्ट।
Open UPSTOX Demat Account |
UPSTOX Charges
डीमैट और ट्रेडिंग अकॉउंट खुलवाने का शुल्क | ज़ीरो |
डीमैट अकाउंट AMC (वार्षिक शुल्क) | ₹25 Per Month (Excluding GST) |
इक्विटी डिलीवरी ट्रांसक्शन्स | NIL ब्रोकरेज |
इक्विटी इंट्राडे | ₹20 per executed order या 0.05% जो भी कम हो |
इक्विटी फ्यूचर्स | ₹20 per executed order या 0.05% जो भी कम हो |
इक्विटी ऑप्शन | फ्लैट ₹20 per executed order |
Trading Platforms – UPSTOX
UPSTOX PRO Mobile App
यह ट्रेडिंग मोबाइल एप्प प्ले स्टोर और IOS स्टोर दोनों पर उपलब्ध हैं। इस एप्प द्वारा आप आसानी से शेयर खरीद और बेच सकते हैं, Fund add और withdraw कर सकते हैं और ट्रेडिंग चार्ट देख सकते हैं। Mobile App Link
UPSTOX PRO Web
यह Upstox का ऑनलाइन वेब ट्रेडिंग टर्मिनल हैं जिसमे आप अपने कंप्यूटर के ब्राउज़र पर ट्रेडिंग कर सकते हैं। इसमें एडवांस चार्ट और टेक्निकल एनालिसिस की सुविधा हैं।
NEST Desktop
यह upstox की विंडोज एप्लीकेशन हैं, जिसमें ट्रेडिंग की जा सकती हैं।
UPSTOX Best Broker in India – क्यों?
- इजी मोबाइल ट्रेडिंग इंटरफ़ेस।
- पेपरलेस डीमैट अकाउंट खोलने की सुविधा।
- UPI द्वारा IPO में अप्लाई करने की सुविधा।
- डायरेक्ट म्यूच्यूअल फंड्स में निवेश का विकल्प मौजूद।
UPSTOX Demat Account कैसे ओपन करें?
अगर आप Upstox के साथ में अपना डीमैट अकाउंट खुलवाना चाहते हैं तो इस लिंक पर जाकर ऑनलाइन अकाउंट खुलवा सकते हैं।
Open UPSTOX Demat Account |
इसके लिए आपको पैन कार्ड, आधार कार्ड और एक स्वयं के नाम से बैंक अकाउंट चाहिए। अगर आपका आधार आपके मोबाइल से लिंक नहीं हैं तो आपको अकाउंट ओपन करवाने के लिए फिजिकल फॉर्म डाक या कूरियर द्वारा upstox को भिजवाने होंगे।
2. ZERODHA
दोस्तों, आप Upstox और Zerodha दोनों में से कोई सा भी डीमैट अकाउंट ओपन करवा सकते हैं। दोनों विश्वशनीय और बेहतरीन फीचर्स वाले स्टॉक ब्रोकर हैं। Upstox का इंटरफ़ेस नए निवेशकों के लिए बहुत आसान हैं, इसलिए मैंने इसे पहले स्थान पर रखा हैं।
अगर बात की जाये Zerodha की तो यह कंपनी अगस्त 2010 में स्थापित हुई थी। यह ब्रोकर सर्विस Zerodha Broking Ltd. की तरफ प्रस्तुत एक डिस्काउंट ब्रोकर हैं।
Zerodha भारत के सबसे बड़े स्टॉक ब्रोकर्स में से एक हैं जिसका कस्टमर बेस बहुत बड़ा हैं। न्यूनतम ब्रोकरेज और इसका शानदार टेक्निकल चार्ट इसे Top Discount broker in India बनाता हैं। Zerodha का कस्टमर सपोर्ट तेज और रेस्पॉन्सिव होने कर कारण इसके कस्टमर लगातार बढ़ रहे हैं।
ZERODHA Main Features
- पेपरलेस अकाउंट ओपन करने की सुविधा।
- रेस्पॉन्सिव कस्टमर सपोर्ट।
- टेक्निकल एनालिसिस के लिए बेस्ट टेक्निकल चार्ट और टूल्स उपलब्ध।
- UPI के द्वारा Funds add करने पर कोई चार्जेज नहीं।
- फ्री डिलीवरी ट्रांसक्शन।
Open ZERODHA Demat Account |
ZERODHA Charges
डीमैट और ट्रेडिंग अकॉउंट खुलवाने का शुल्क (इक्विटी) | ₹200 |
इक्विटी + कमॉडिटी अकाउंट | ₹300 |
ऑफलाइन इक्विटी अकाउंट | ₹400 |
ऑफलाइन इक्विटी + कमॉडिटी अकाउंट | ₹600 |
डीमैट अकाउंट AMC (वार्षिक शुल्क) | ₹300 वार्षिक (Excluding GST) |
इक्विटी डिलीवरी ट्रांसक्शन्स | NIL ब्रोकरेज |
इक्विटी इंट्राडे | ₹20 per executed order या 0.03% जो भी कम हो |
इक्विटी फ्यूचर्स | ₹20 per executed order या 0.03% जो भी कम हो |
इक्विटी ऑप्शन | फ्लैट ₹20 per executed order |
Trading Platforms – ZERODHA
KITE By Zerodha Mobile App
ज़ेरोधा Kite मोबाइल एप्प प्ले स्टोर और IOS दोनों पर उपलब्ध हैं। इस यूजर फ्रेंडली एप्प द्वारा आप आसानी से शेयर्स खरीद और बेच सकते हैं। इस मोबाइल एप्प से ही आप फण्ड add और withdraw कर सकते हैं।
Zerodha Kite 3.0
यह Zerodha का वेब ट्रेडिंग टर्मिनल हैं जहाँ पर एडवांस टेक्निकल चार्ट की मदद से ट्रेडिंग की जा सकती हैं।
Zerodha Coin
यह प्लेटफॉर्म्स निवेशकों को म्यूच्यूअल फंड्स में निवेश करने का विकल्प देता हैं। यह मोबाइल एप्प और वेब दोनों के फॉर्म में उपलब्ध हैं।
ज़ेरोधा Best Demat Account in India – क्यों?
- भारत में सबसे ज्यादा कस्टमर बेस वाला स्टॉक ब्रोकर।
- पेपरलेस अकाउंट ओपन करवाने की सुविधा।
- इंट्राडे ट्रांसक्शन्स पर 4 से 15 गुना तक मार्जिन्स उपलब्ध।
- अपने ग्राहकों को UPI के माध्यम से IPO में अप्लाई करने की सुविधा।
Zerodha Demat Account कैसे ओपन करें?
इस शेयर ब्रोकर के साथ आप ऑनलाइन या ऑफलाइन डीमैट अकाउंट खुलवा सकते हैं। यदि आपका आधार आपके मोबाइल से लिंक नहीं हैं तो आपको ऑफलाइन ट्रेडिंग अकाउंट खुलवाना होगा जिसमें ऑनलाइन की तुलना में दुगने चार्जेज हैं।
इसलिए जहाँ तक हो सके अपना अकाउंट ऑनलाइन ही खुलवाने का प्रयास करे। डीमैट अकाउंट खोलने के लिए आपके पास पैन कार्ड, आधार कार्ड और एक बैंक अकाउंट होना चाहिए।
(3) 5 PAISA
5 Paisa भी अपने ग्राहकों को बेहतर यूजर एक्सपीरियंस और मिनिमम ब्रोकरेज की सेवाएं देने के कारण Top Discount Broker in India की सूची में अपना नाम बनाता हैं। 5 Paisa अपने कस्टमर्स को Add on Packs में फ्लैट ₹10 की ब्रोकरेज ऑफर करता हैं।
5 Paisa Add on Packs
Power Investor Pack (₹249/month) – फ्लैट ₹10 ब्रोकरेज और शार्ट टर्म कॉल्स
Ultra Trader Pack (₹499/month) – फ्लैट ₹10 ब्रोकरेज और रिसर्च पैक
यह ब्रोकर अपने ग्राहकों को फ्री में Demat Account ओपन करवाने की सुविधा प्रदान करता हैं। 5 Paisa ट्रेडिंग अकाउंट आप ऑनलाइन माध्यम से भी खुलवा सकते हैं।
5 Paisa AMC – वार्षिक शुल्क
Holding Value | AMC (excluding GST) |
महीने के अंत पर कुल securities का मूल्य ₹50,000 तक | 0 |
महीने के अंत पर कुल securities का मूल्य ₹50,000 से 2 लाख तक | ₹8 per month |
महीने के अंत पर कुल securities का मूल्य 2 लाख से ऊपर | ₹25 per month |
5 PAISA Main Features
- पेपरलेस 5 मिनट में अकाउंट ओपन की सुविधा।
- अलग-अलग ट्रेडिंग प्लान्स उपलब्ध।
- न्यूनतम DP चार्जेज।
- UPI और IMPS के माध्यम से Funds add करने का शुल्क नहीं।
- इक्विटी इंट्राडे, इक्विटी फ्यूचर और ऑप्शन, कमॉडिटी फ्यूचर और ऑप्शन में ₹20 ब्रोकरेज चार्जेज।
Trading Platforms – 5 PAISA
5 Paisa Mobile App
यह मोबाइल एप्प इनके क्लाइंट्स के लिए उनके स्मार्टफोन से ट्रेडिंग करने के लिए डिज़ाइन की गई हैं। अच्छे यूजर इंटरफ़ेस और क्वालिटी के साथ आप इसमें ट्रेडिंग कर सकते हैं।
5 Paisa Trader Station Web
यह इस ब्रोकर का ऑनलाइन वेब ट्रेडिंग टर्मिनल हैं। इसके द्वारा आप अपने कंप्यूटर से ट्रेडिंग, चार्ट एनालिसिस, पोर्टफोलियो और होल्डिंग चेक करने जैसी सुविधाएं प्राप्त कर सकते हैं।
5 Paisa .Exe Trader Terminal
यह 5 पैसा की हाई वॉल्यूम पर आधारित एप्लीकेशन हैं, जो इसके क्लाइंट्स को चार्ट और Price updation का एक नया अनुभव देती हैं।
Online Account Open Link 5 – PAISA |
Best Broker For Trading in India – 5 PAISA ही क्यों?
- फ्री डिलीवरी ट्रांसक्शन्स।
- मिनिमम ब्रोकरेज।
- फ्री डीमैट अकाउंट की सुविधा।
- म्यूच्यूअल फंड्स में निवेश करने का विकल्प।
4. ANGEL BROKING
एंजेल ब्रोकिंग कंपनी भारत की सबसे पुरानी ब्रोकिंग कम्पनियों में से एक हैं। एंजेल ब्रोकिंग ने अब एक डिस्काउंट ब्रोकर के रूप में भारतीय स्टॉक मार्केट में कदम रखे हैं।
एंजेल ब्रोकिंग अपने क्लाइंट्स को ऑनलाइन आसानी से पैन कार्ड और आधार कार्ड की सहायता से अकाउंट खोलने की सुविधा उपलब्ध करवाता हैं।
ANGEL BROKING Charges
डीमैट और ट्रेडिंग अकॉउंट खुलवाने का शुल्क | ज़ीरो |
इक्विटी डिलीवरी ट्रांसक्शन्स | ज़ीरो |
इक्विटी इंट्राडे | ₹20 per executed order |
इक्विटी फ्यूचर्स/ऑप्शन | ₹20 per executed order |
कमोडिटी फ्यूचर्स/ऑप्शन | ₹20 per executed order |
AMC – Angel Broking वार्षिक शुल्क
Holding Value | AMC |
First Year के लिए | ज़ीरो |
2nd Year से Non Basic Services Demat Account | ₹20 + Tax (per month) |
Basic Services Demat Account होल्डिंग वैल्यू ₹50,000 से कम | ज़ीरो |
Basic Services Demat Account होल्डिंग वैल्यू ₹50,000 से 2 लाख | ₹100 + Tax (per year) |
Trading Platforms -ANGEL BROKING
ANGEL BROKING मोबाइल ट्रेडिंग एप्प
यह मोबाइल एप्प इजी ट्रेडिंग के तहत प्ले स्टोर और आईओएस दोनों पर उपलब्ध हैं। इस एप्प के माध्यम से इसके क्लाइंट्स अपने स्मार्टफोन्स से इक्विटी और कमोडिटी मार्केट में ट्रेड कर सकते हैं।
ANGEL BROKING – Website
यह कंप्यूटर ब्राउज़र पर आधारित ट्रेडिंग टर्मिनल हैं।
ANGEL BROKING Speed PRO
यह एक कंप्यूटर बेस्ड एप्लीकेशन हैं जिसमे कई महत्वपूर्ण फीचर्स के साथ ट्रेडिंग की सुविधा उपलब्ध करवाई गई हैं।
Open Angel Broking Demat Account |
Top Brokers in India – ANGEL BROKING ही क्यों?
- फ़ास्ट डीमैट अकाउंट ओपनिंग प्रोसेस।
- रेस्पॉन्सिव कस्टमर सपोर्ट।
- फ्री में डीमैट अकाउंट ओपन करने की सुविधा।
- न्यूनतम ब्रोकरेज।
- म्यूच्यूअल फण्ड में निवेश का विकल्प।
निष्कर्ष – Best Demat Account
दोस्तों, आप अपनी सुविधानुसार और अपनी आवश्यकताओं के अनुसार ऊपर दिए गए चारों डीमैट एकाउंट्स में से कोई एक को चुन सकते हैं। यह सभी India’s Best Broker हैं जो सभी महत्वपूर्ण फ़ीचर्स और सुविधाओं के साथ उपलब्ध करवाए गए हैं।
अगर आप मुझसे किसी एक Best Broker या Best Demat Account को चुनने के लिए कहेंगे तो मैं निश्चित तौर पर Upstox या Zerodha को ही पिक करूँगा। यह दोनों इंडिया के लीडिंग ब्रोकर्स हैं जिन्होंने काफी तेज प्रगति की हैं।
ये भी पढ़े – क्या होगा अगर आपका Stock Broker भाग जाए या दिवालिया हो जाए?
दोस्तों, अगर Best Demat Account in India की ये जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों और जानकारों के साथ जरूर शेयर कीजिए।