Index in Hindi | इंडेक्स कैसे बनता हैं और इसके प्रकार

नमस्कार, आज इस आर्टिकल में हम इंडेक्स (Index in Hindi) के बारें में बात करेंगे। इंडेक्स का सर्वाधिक उपयोग शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड में किया जाता हैं।

यदि आप भी स्टॉक मार्केट में निवेश करते हैं तो आपको इंडेक्स की अच्छी समझ होनी जरुरी हैं। तो आज इस पोस्ट में हम इंडेक्स के बारें में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करेंगे जिसमें शामिल होगा –

  • इंडेक्स क्या होता हैं (What is Index in Hindi)
  • Index Meaning in Hindi
  • इंडेक्स के प्रकार
  • इंडेक्स में कैसे निवेश करें?
  • इंडेक्स कैसे बनता है?

तो चलिए जानकारी शुरू करते हैं।

इंडेक्स क्या होता हैं | What is Index in Hindi

इंडेक्स को हिंदी में “सूचकांक” कहा जाता हैं। स्टॉक मार्केट में कोई इंडेक्स विभिन्न प्रकार की सिक्योरिटीज या शेयर्स से मिलकर बना होता हैं। इस तरह वो इंडेक्स अपने में शामिल सभी शेयर्स का प्रतिनिधित्व करता हैं। किसी विशेष इंडेक्स या सूचकांक में अलग-अलग सेक्टर्स की बहुत सी कंपनिया हो सकती हैं। प्रत्येक इंडेक्स का एक एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया होता हैं, उसे पूरा करने के बाद ही वो कंपनी उस इंडेक्स में शामिल हो पाती हैं।

इस प्रकार स्टॉक मार्केट इंडेक्स विशिष्ट विशेषताओं के आधार पर चुने गए शेयरों का एक विशिष्ट संग्रह होते होते हैं। ये सूचकांक शेयर बाजार में बाजार की दिशा और परिवर्तन को दर्शाने के लिए उपयोग किये जाते है।

Index Meaning in Hindi

Meaning Index in Hindi

यदि इंडेक्स के हिंदी मीनिंग की बात कि जाएं तो इसका अर्थ सूचकांक होता हैं। शेयर बाज़ार इंडेक्स एक सांख्यिकीय स्रोत होता है जो स्टॉक मार्केट के उतार-चढ़ाव को मापता है।

एक इंडेक्स सम्पूर्ण शेयर बाजार की चाल को दर्शाता हैं। कोई भी इंडेक्स ऊपर की ओर जायेगा या नीचे की ओर, ये उस इंडेक्स में शामिल स्टॉक्स तय करते हैं।

जैसे की Sensex भारतीय स्टॉक मार्केट का एक इंडेक्स हैं। ये BSE (Bombay Stock Exchange) की 30 कंपनियों से मिलकर बना हैं। अब ये 30 कंपनियों के शेयर सेंसेक्स की गति को निर्धारित करेंगे।

अगर सरल शब्दों में समझें तो, यदि किसी Index के सभी शेयरों की कीमतें बढ़ती हैं, तो समग्र रूप से वह इंडेक्स भी बढ़ जाता है। वैसे ही शेयर्स की प्राइस घटने पर इंडेक्स नीचे भी आ जाता हैं। इंडेक्स को Indices भी कहा जाता हैं।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

इंडेक्स उदाहरण सहित व्याख्या

जैसे की निफ़्टी 50 नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की टॉप 50 कंपनियों से मिलकर बना हैं। ये कम्पनिया NSE पर लिस्टेड होनी चाहिए तभी ये निफ़्टी 50 में शामिल हो सकती हैं।

फ्री फ्लॉट मार्केट कैपिटलाइजेशन के आधार पर इन कंपनियों को सम्मिलित किया जाता हैं।

यदि किसी ट्रेडिंग दिवस इन 50 कंपनियों की एवरेज शेयर प्राइस ऊपर की ओर जाती हैं तो निफ़्टी 50 इंडेक्स भी बढ़ोत्तरी दिखाएगा।

वैसे किसी दिन यदि अधिकतर स्टॉक्स का दाम नीचे की ओर आता हैं तो निफ़्टी 50 इंडेक्स भी नेगेटिव में जाएगा।

“इस तरह निफ़्टी 50 सिर्फ NSE की 50 कंपनियों की चाल को दर्शाता हैं। परन्तु इस चाल को देखकर हम अंदाजा लगा सकते हैं की संपूर्ण मार्केट किस दिशा में जा रहा हैं।”  

ये भी पढ़ें:

भारतीय स्टॉक मार्केट के सभी इंडेक्स की सूची

भारतीय स्टॉक मार्केट में कई इंडेक्स मौजूद हैं जिनका ब्योरा इस प्रकार हैं –

1. बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex): यह भारतीय स्टॉक मार्केट का सबसे प्रमुख इंडेक्स है। सेंसेक्स भारत की सबसे बड़ी 30 कंपनियों के शेयरों से मिलकर बना है जो की बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट हैं।

2. Nifty 50: यह इंडेक्स NSE (National Stock Exchange) का इंडेक्स है। ये NSE की टॉप 50 कंपनियों के शेयरों से मिलकर बना हैं। निफ़्टी 50 और सेंसेक्स अभी के समय सबसे प्रमुख इंडेक्स माने जाते हैं।

3. बीएसई मिडकैप (BSE Midcap): यह इंडेक्स बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड मार्केट के आधार पर मिड कैप की 150 कंपनियों के शेयरों से मिलकर बना है।

4. निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100): यह NSE का मिड कैप कंपनियों का इंडेक्स है। ये 100 मध्यम आकार की कंपनियों के शेयरों का मूल्यांकन करता है।

5. बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap): यह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड स्मॉल कैप की 250 कंपनियों के शेयरों का प्रतिनिधित्व करता हैं।

6. निफ़्टी स्मॉलकैप 100 (Nifty Smallcap 100): यह एनएसई का छोटे आकार का इंडेक्स है और वह 100 छोटे आकार की कंपनियों के शेयरों की मूल्यांकन करता है।

7. बैंक निफ्टी (Bank Nifty): यह निफ्टी इंडेक्स का उप-इंडेक्स है और ये बैंकिंग सेक्टर के 12 बैंकों से मिलकर बना हैं।

भारत में सेक्टर इंडेक्स

यहां भारतीय स्टॉक मार्केट के कुछ मुख्य सेक्टर इंडेक्स की सूची दी गई है:

  1. BSE Auto (बीएसई आटो)
  2. BSE Bankex (बीएसई बैंकेंग)
  3. BSE Consumer Durables (बीएसई कन्स्यूमर ड्यूरेबल्स)
  4. BSE Healthcare (बीएसई फार्मा)
  5. Nifty IT (निफ्टी इटी)
  6. Nifty Media (निफ्टी मीडिया)
  7. Nifty Pharma (निफ्टी फार्मा)
  8. Nifty Metal (निफ्टी मेटल)

ये सेक्टर इंडेक्स भारतीय स्टॉक मार्केट में प्रयोग किये जाते हैं और विभिन्न सेक्टर्स की कंपनियों की ग्रोथ को मापते हैं।

ये भी पढ़ें:

इंडेक्स कैसे बनता हैं?

चलिए अब बात करते हैं की आखिर एक इंडेक्स कैसे बनता हैं?

एक शेयर मार्केट इंडेक्स का निर्माण विभिन्न चरणों में होता है। जिसमें शामिल हैं –

1. शेयरों का चयन: इंडेक्स बनाने के लिए सबसे पहले शेयरों का चयन किया जाता है। स्टॉक्स का ये चयन विशेष मापदंडों और नियमों के आधार पर किया जाता है। सामान्यतः, किसी इंडेक्स में हाई मार्केट कैप और प्रतिष्ठित उद्योगों से ही शेयरों का चयन किया जाता है।

2. मापदंड निर्धारण: एक बार जब शेयरों का चयन हो जाता है, तो उसके मापदंड निर्धारित किए जाते हैं। इन मापदंड में शामिल हो सकते हैं जैसे कि शेयर का मूल्य, weighted एवरेज मार्केट कैप और लिक्विडिटी।

यदि इंडेक्स बनाने के बाद कोई शेयर मापदंडों पर खरा नहीं उतरता हैं तो उस स्टॉक मार्केट इंडेक्स से बाहर भी किया जा सकता हैं।

3. बेस वैल्यू और इंडेक्स का आधार मूल्य निर्धारण: इसमें इंडेक्स का आधार मूल्य निर्धारित किया जाता है। जैसे की सेंसेक्स की बेस इंडेक्स वैल्यू ₹100 हैं

4. मूल्यांकन और इंडेक्स की गणना: अगला चयनित शेयरों के मूल्यांकन के बाद, इंडेक्स की गणना की जाती है।

5. इंडेक्स उपलब्ध: अंत में इंडेक्स को मार्केट में उपलब्ध करवा दिया जाता हैं।

इस प्रकार ऊपर दी गई सभी स्टेप्स से गुजरने के बाद एक इंडेक्स का निर्माण होता हैं।

इंडेक्स के प्रकार | Types of Index in Hindi

इंडेक्स फंड कई प्रकार के होते हैं जिनका विवरण निम्न प्रकार से हैं:

1. Sectoral Index

जैसा की इसके नाम से ही पता चल रहा हैं ये इंडेक्स फंड किसी विशेष सेक्टर से सम्बंधित होते हैं। इसमें सिर्फ उसी सेक्टर के शेयर शामिल होते हैं।

जैसे की BSE Auto इंडेक्स में सिर्फ ऑटो सेक्टर की कंपनियां शामिल होती हैं। वैसे ही NSE IT में सिर्फ IT सेक्टर की कंपनिया सम्मिलित रहती हैं। NSE और BSE दोनों के लिए अलग-अलग सेक्टर के कई सेक्टर इंडेक्स मौजूद हैं।

2. Benchmark Index

बेंचमार्क इंडेक्स किसी विशेष ग्रुप की कंपनियों का प्रतिनिधित्व करता हैं। जैसे सेंसेक्स BSE की टॉप 30 कंपनियों का प्रतिनिधित्व करता हैं और निफ़्टी 50 NSE की टॉप 50 कंपनियों को दर्शाता हैं।

WhatsApp Join Now
Telegram Join Now

इस तरह सम्पूर्ण BSE की कंपनियों का बेंचमार्क सेंसेक्स होगा। जबकि सभी NSE की कंपनियों का बेंचमार्क निफ़्टी 50 होगा।

3. मार्केट कैप बेस्ड इंडेक्स

इस प्रकार के इंडेक्स में कुछ इंडेक्स कंपनियों को बाजार पूंजीकरण यानि कि Market Capitalization के आधार पर चयन करते हैं। मार्केट कैप, किसी भी सार्वजनिक कंपनी की मार्केट वैल्यू होती है।

NSE Smallcap 50 और S&P BSE Smallcap इसके के मुख्य उदाहरण हैं।

इंडेक्स फंड क्या होते हैं?

इंडेक्स फंड म्यूच्यूअल फंड का ही एक रूप होते हैं।

जैसा कि इंडेक्स फंड के नाम से ही हमें पता चल रहा हैं, ये म्यूच्यूअल फंड ऐसे शेयर्स में इन्वेस्ट करते हैं जो कि किसी विशेष इंडेक्स के होते हैं जैसे कि निफ्टी, सेंसेक्स, बैंक निफ़्टी आदि।

इंडेक्स फंड को उसके फंड मैनेजर द्वारा असक्रिय रूप से (passively) मैनेज किया जाता हैं। मतलब की फंड मैनेजर केवल उन्हीं स्टॉक्स में निवेश करते हैं जो कि उस इंडेक्स में होते हैं हैं।

शेयर मार्केट इंडेक्स को देखकर क्या पता चलता हैं?

शेयर मार्केट इंडेक्स को देखकर हमें कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त होती हैं जैसे कि:

1. बाजार की चाल: स्टॉक मार्केट इंडेक्स हमें बाजार के पूरे प्रदर्शन का एक सारांश बता देता है। इससे हमें पता चलता है कि मार्केट अभी ऊपर हैं या नीचे।

2. सेक्टर की प्रगति: इंडेक्स के द्वारा हमें यह पता चलता है कि कौन-कौन से सेक्टर अभी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और कौन-कौन से कम। यह जानकारी निवेशकों को विभिन्न सेक्टरों में निवेश की संभावनाएं और मौजूदा रिस्क के बारे में बताती है।

3. शेयरों का प्रदर्शन: इंडेक्स से हम जान सकते हैं कि कौन-कौन से शेयर में उछाल हुई है और कौन-कौन से शेयर गिरे हुए है। यह निवेशकों सबसे सस्ता शेयर पहचाने में मदद करता हैं।

4. अर्थव्यवस्था की चाल: यदि इंडेक्स लगातर ऊपर की ओर जा रहा हैं तो ये माना जाता हैं की अभी अर्थव्यवस्था बहुत मजबूत हैं। जबकि इंडेक्स के निरंतर गिरने से अर्थव्यवस्था बहुत कमजोर दिखाई देती हैं।

इस तरह इंडेक्स का प्रयोग विभिन्न प्रकार से किया जाता हैं। विशेषतौर पर निवेशक इंडेक्स देखकर एक अच्छा निवेश निर्णय ले सकते हैं।

इंडेक्स में कैसे इन्वेस्ट करें?

वैसे किसी भी इंडेक्स में डायरेक्ट निवेश नहीं किया जा सकता हैं। परन्तु इनडायरेक्ट जरूर इन्वेस्ट कर सकते हैं। इंडेक्स में निवेश करने के निम्न विकल्प हैं:

  1. इंडेक्स फंड: इंडेक्स फंड में निवेश करना एक सुरक्षित और सरल विकल्प है। ये म्यूच्यूअल फंड का ही एक रूप हैं। आपको मुख्य रूप से सेंसेक्स और निफ़्टी के इंडेक्स फंड देखने को मिलते हैं। 
  2. एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETFs): ETFs इंडेक्स के आधार पर बनाए जाते हैं और शेयरों के रूप में खरीदे और बेचे जाते हैं। ये मार्केट में लिस्टेड होते हैं जिन्हें आप अपने ट्रेडिंग अकाउंट से ख़रीद-बेच सकते हैं। 
  3. इंडेक्स फ्यूचर्स: इंडेक्स फ्यूचर्स को आप इंडेक्स के अनुरूप ख़रीद और बेच सकते हैं। इसमें निवेशकों को मार्जिन और लीवरेज का भी लाभ होता है।
  4. इंडेक्स ऑप्शंस: इंडेक्स आप्शन्स के द्वारा आप इंडेक्स की खरीदी-बिक्री के ऑप्शन को खरीद सकते हैं।

इनके अलावा निफ़्टी बीस भी काफी लोकप्रिय तरीका हैं जिसके माध्यम से आप निफ़्टी 50 इंडेक्स में इन्वेस्ट कर सकते हैं। 

FAQ on Index in Hindi

  1. इंडेक्स क्या होता हैं?

    इंडेक्स को हिंदी में सूचकांक कहते हैं। शेयर बाजार में कोई इंडेक्स विभिन्न प्रकार की सिक्योरिटीज या शेयर्स से मिलकर बनता हैं। इंडेक्स अपने में शामिल सभी शेयर्स का प्रतिनिधित्व करता हैं। किसी विशेष इंडेक्स या सूचकांक में अलग-अलग सेक्टर्स की बहुत सी कंपनिया हो सकती हैं।

  2. इंडेक्स का उपयोग क्या है?

    इंडेक्स निवेशकों को मार्केट के विभिन्न पहलुओं का विश्लेषण करने में सहायता करता है। इंडेक्स का उपयोग निवेश योजनाओं का निर्धारण, पोर्टफोलियो रिव्यु, सेक्टरों की तुलना आदि में किया जाता है। इंडेक्स के माध्यम से निवेशक स्टॉक मार्केट की चाल पता कर सकते हैं।

  3. भारतीय शेयर बाजार में कितने इंडेक्स होते हैं?

    वैसे भारतीय शेयर बाजार में कई इंडेक्स हैं। प्रमुख इंडेक्सों में शामिल हैं: निफ्टी 50, सेंसेक्स, बैंक निफ्टी, निफ्टी मिडकैप 100 आदि। साथ ही, अन्य छोटे और सेक्टर इंडेक्स भी मौजूद हैं। कुल मिलाकर, भारतीय शेयर मार्केट में लगभग 10 से अधिक महत्वपूर्ण इंडेक्स हैं।

  4. इंडेक्स को हिंदी में क्या कहते हैं?

    इंडेक्स को हिंदी में “सूचकांक” कहा जाता है।

निष्कर्ष

शेयर मार्केट इंडेक्स बहुत ही महत्वपूर्ण टर्म होता हैं जिसे एक स्टॉक मार्केट निवेशक को जानना बहुत ही जरुरी हैं। ये ज्ञान उसके विश्लेषण और निवेश के दरवाजें खोलता हैं। 

तो दोस्तों, आज आपने जाना की इंडेक्स क्या होता हैं, Index Meaning in Hindi. जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर जरूर शेयर करें। 

आपके सवाल और सुझाव नीचे कमेंट बॉक्स में आमंत्रित हैं। 

ये भी पढ़ें:

5/5 - (2 votes)

नमस्कार दोस्तों ! मैं राज कुमार बैरवा पूंजी गाइड ब्लॉग का फाउंडर हूँ। मैं पूंजी गाइड ब्लॉग पर शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड, पर्सनल फाइनेंस से सम्बंधित जानकारियां शेयर करता हूँ।

Leave a Reply

Punji Guide